facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

LPG उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, सस्ता हुआ गैस सिलेंडर

Last Updated- December 11, 2022 | 4:05 PM IST

LPG के कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। LPG सिलेंडर आज से 100 रुपये सस्ता हो गया है। इंडियन ऑयल ने गुरुवार यानी 1 सितंबर 2022 को LPG के नए रेट जारी किए गए हैं। इसके मुताबिक इंडेन का सिलेंडर दिल्ली में 91.50 रुपये, कोलकाता में 100 रुपये, मुंबई में 92.50 रुपये और चेन्नई में 96 रुपये सस्ता हो गया है। 
हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं मिला है। लेकिन 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में लगातार 5वें महीने में गिरावट हुई है। बता दें कि पिछले महीने भी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 36 रुपये की कटौती की गई थी। इसके साथ ही दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1976.50 रुपए का हो गया था। 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडरों का अधिकतर इस्तेमाल छोटे होटल और रेस्टोरेंट में किया जाता है, सिलेंडर के दाम कर होने से संभावना है कि अब आपको बाहर के खाने के लिए बहुत महंगे बिल नहीं भरने होंगे। 
 
कहां कितने का मिलेगा सिलेंडर
 
कटौती के बाद राजधानी दिल्ली 19 किलो वाला गैस सिलेंडर अब 1885 रुपये में मिलेगा, वहीं कोलकाता में इसके लिए 1995.50 रुपये देने होंगे, मुंबई में गैस सिलेंडर के दाम गिर कर 1844 रुपये हो गया है और चेन्नई में गैस सिलेंडर कटौती के बाद 2045 रुपये में मिलेगा। 
 

First Published - September 1, 2022 | 9:10 AM IST

संबंधित पोस्ट