facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Google इंडिया की पॉलिसी हेड अर्चना गुलाटी ने दिया इस्तीफा

Last Updated- December 11, 2022 | 2:51 PM IST

गूगल इंडिया की सरकारी मामलों और सार्वजनिक नीति की प्रमुख अर्चना गुलाटी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह सरकारी सेवा छोड़ने के बाद सिर्फ पांच महीने पहले गूगल के साथ जुड़ी थीं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। 

अर्थशास्त्र स्नातक और आईआईटी दिल्ली से पीएचडी गुलाटी इससे पहले नीति आयोग में संयुक्त सचिव (डिजिटल संचार) थीं। नीति आयोग एक सरकारी थिंक टैंक है, केंद्र सरकार को नीति पर सलाह देता है। 

मामले से परिचित सूत्रों ने बताया कि गुलाटी ने गूगल इंडिया से इस्तीफा दे दिया है। इस बारे में संपर्क करने पर गुलाटी और गूगल, दोनों ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। अभी तक यह पता नहीं चला है कि उन्होंने गूगल से इस्तीफा क्यों दिया। गुलाटी का इस्तीफा ऐसे समय में आया है, जब गूगल भारत में कई मामलों और सख्त तकनीकी नियमन का सामना कर रही है। 

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई), जहां गुलाटी ने पहले काम किया था, स्मार्ट टीवी बाजार में गूगल के व्यापार आचरण, इसके एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम और साथ ही ऐप भुगतान प्रणाली की जांच कर रहा है। 

First Published - September 27, 2022 | 2:20 PM IST

संबंधित पोस्ट