facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

गूगल ने ऐप बनाने के लिए लॉन्च किया नया सॉफ्टवेयर, Android और iOS दोनों पर चलेंगे ऐप

Last Updated- December 11, 2022 | 4:13 PM IST

गूगल ने एक नई क्रास डिवाइस सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट किट (SDK) लॉन्च की है। इस सॉफ्टवेयर की मदद से जो ऐप बनाए जाएंगे वो एंड्रॉयड और गैर एंड्रॉयड, दोनों ही डिवाइस पर काम कर सकेंगे। 
न्यूज एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, क्रॉस डिवाइस सॉफ्टवेयर एंड्रायड-8 तक के मोबाइल और टैबलेट के लिए अभी उपलब्ध है। अन्य एंड्रॉयड और गैर एंड्रायड आपरेटिंग सिस्टम के लिए कुछ समय बाद उपलब्ध कराया जाएगा।
ऐप यूजर एक डिवाइस से दूसरी डिवाइस में आसानी से ऐप को शेयर कर सकेंगे। पहले की तरह अब ऐप को बैकग्राउंड में चलाना नहीं पड़ेगा। जिस प्रकार और जिस स्थिति में ऐप पहले डिवाइस में चल रहा था ठीक वैसे ही दूसरी डिवाइस में भी चलेगा।
गूगल ने कहा कि अभी पहली रिलीज में एपीआई (API) आधारित फंक्शन्स लाए गए है। इसमें डिवाइस की खोज, सिक्योर कनेक्शन और मल्टी डिवाइस सेशन जैसी सुविधाओं की व्यवस्था होगी।
डिवाइस डिस्कवरी फीचर से आप अपने पास की डिवाइस खोज सकते है, पीयर टू पीयर संचार कर सकते है और अपने डिवाइस में ऐप को प्राप्त कर सकते है।
सिक्योर कनेक्शन एन्क्रिप्टेड होते है और कम समय में एक से दूसरे डिवाइस में डेटा शेयरिंग को संभव बनाते है।
मल्टी डिवाइस सेशन किसी एक ऐप को मल्टी डिवाइस में ट्रांसफर और उपयोग के लायक बनाता है।
गूगल ने कहा SDK आपको सबसे महत्वपूर्ण चीजों पर ध्यान देने की इजाजत देता है। यह अपने उपयोगकर्ता को एक बेहतर और आनंददायक अनुभव देता है। यह उन्हें अन्य कई प्रकार के प्लेटफार्म से जोड़ता है।
यह सॉफ्टवेयर टास्क हैंड ऑफ की सुविधा भी देता है। जिससे कोई यूजर एक डिवाइस में कोई कार्य शुरू करके उसी कार्य को दूसरी डिवाइस में भी वहीं से शुरू कर सकता है।
इसके अलावा ऐप्स को कनेक्टिविटी प्रोटोकॉल के लिए रनटाइम अनुमतियों की घोषणा या अनुरोध नहीं करना होगा। ऐप यूजर अपनी मनचाही डिवाइस से जुड़ सकता है।

First Published - August 28, 2022 | 3:07 PM IST

संबंधित पोस्ट