facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

गूगल प्ले शुरू करेगा प्रायोगिक कार्यक्रम

Last Updated- December 11, 2022 | 3:47 PM IST

गूगल प्ले एक ऐसा प्रायोगिक कार्यक्रम शुरू कर रहा है, जो देश के डेवलपरों द्वारा रियल-मनी गेम्स, डेली फैंटसी स्पोर्ट्स (डीएफएस) और रमी ऐप का भारत में वितरण सक्षम करता है। यह कार्यक्रम 28 सितंबर, 2022 से शुरू होकर एक साल तक चलेगा और उपयोगकर्ताओं के लिए सीखने की व्यवस्था करेगा तथा सुरक्षित अनुभव बनाए रखेगा। गूगल के प्रवक्ता ने कहा ‘हम स्थानीय डेवलपरों के लिए सफल कारोबार करने और गूगल प्ले पर सुखद अनुभव प्रदान करने के तरीके लगातार तलाश रहे हैं। इस प्रायोगिक कार्यक्रम के जरिये हम एक ऐसा नपा-तुला नजरिया अपना रहे हैं, जो हमारी व्यवस्थित रूप से सीखने में मदद करेगा और हमारे उपयोगकर्ताओं के लिए सुखद तथा सुरक्षित अनुभव कायम रखेगा।’

भारत में रियल-मनी गेम ऐप के डेवलपरों के लिए यह खबर महत्त्वपूर्ण है क्योंकि वर्तमान में डीएफएस गेम और रम्मी गेम को गूगल प्ले की ओर प्रतिबंधित कर दिया गया है क्योंकि यह प्लेटफॉर्म की खेल नीति का उल्लंघन करते हैं। इस श्रेणी की कुछ कंपनियों में ड्रीम 11, मोबाइल प्रीमियर लीग (एमपीएल) और गेम्स 24×7 जैसी यूनिकॉर्न शामिल हैं।

अलबत्ता उद्योग की कंपनियों का कहना है कि रीयल-मनी गेम ऐप्स पर गूगल प्ले का नजरिया और अधिक समावेशी होना चाहिए। ऑल इंडिया गेमिंग फेडरेशन (एआईजीएफ) के मुख्य कार्याधिकारी रोलैंड लैंडर्स ने कहा कि एआईजीएफ कुछ समय से इस बात की पैरवी करता आ रहा है कि भारतीय ऑनलाइन स्किल गेमिंग उद्योग को बढ़ावा देने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर कौशल वाले सभी खेलों की अनुमति दी जाए। हालांकि कौशल वाले खेलों की व्यापक श्रेणी है तथा फैंटेसी गेमिंग और रमी खेलों के केवल दो ही ऐसे प्रारूप हैं, जिन पर गूगल इस प्रायोगिक कार्यक्रम में विचार कर रहा है।

First Published - September 8, 2022 | 9:58 PM IST

संबंधित पोस्ट