facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

सुरक्षा कारणों को देखते हुए नए नियम लाएगा गूगल

Last Updated- December 11, 2022 | 4:18 PM IST

प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज गूगल ने बृहस्पतिवार को भारत में नई ऑनलाइन सुरक्षा पहल की घोषणा की। इस पहल में लगभग एक लाख डेवलपर्स को कौशल प्रदान करने के लिए कई शहरों में साइबर सुरक्षा रोड-शो और सामुदायिक संगठनों को गूगलडॉटओआरजी से 20 लाख डॉलर का डिजिटल सुरक्षा केंद्रित अनुदान शामिल है। 

गूगल ने कहा कि इन सभी प्रयासों का उद्देश्य साइबर खतरों के खिलाफ देश की बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था की सामूहिक क्षमता को मजबूत करना है। इन उपायों का उद्देश्य साइबर सुरक्षा कौशल, उपयोगकर्ता जागरूकता और अधिक जोखिम वाले समुदायों के लिए समर्थन को प्राथमिकता देना है। 

एक कार्यक्रम में इन पहल की घोषणा करते हुए गूगल इंडिया के उपाध्यक्ष और भारत में प्रमुख संजय गुप्ता ने कहा कि वह देशभर में लगभग एक लाख डेवलपर्स, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और स्टार्टअप पेशेवरों को बढ़ाने के लिए कई शहरों में साइबर सुरक्षा रोड-शो आयोजित करेगी। कंपनी ने आईटी मंत्रालय और डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन के समर्थन से कई भाषाओं में उपयोगकर्ता जागरूकता अभियान चलाने की भी घोषणा की है।

First Published - August 25, 2022 | 7:49 PM IST

संबंधित पोस्ट