facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

स्विगी में काम की बड़ी आजादी

Last Updated- December 11, 2022 | 5:12 PM IST

स्विगी ने कंपनी की कार्य-नीति की घोषणा करते हुए बताया कि ज्यादातर कामों के लिए अब कर्मचारियों को कहीं से भी काम करने की आजादी होगी। इस नीति के अंतर्गत, कार्पोरेट, मुख्य व्यापारिक कार्य और टेक्नोलॉजी से संबं​धित अधिकारियों को कहीं से भी काम करने की अनुमति दी है और कर्मचारियों के बीच आपसी जुड़ाव को बढ़ाने के लिए हर तीन महीने में एक हफ्ते के लिए उन्हें ऑफिस में बुलाया जाएगा।
कंपनी ने बताया ​कि भारत में 27 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों के 487 शहरों में स्विगी के करीब 5,000 कर्मचारी काम कर रहे हैं।
यह निर्णय कंपनी द्वारा कई प्रबंधकों और कर्मचारियों की जरूरत और प्रतिक्रिया के बाद लिया गया है। वे पिछले दो साल से घर से काम करने के कारण ज्यादा उपयोगी साबित हुए।  
स्विगी के मुख्य एचआर गिरीश मेनन ने कहा कि कंपनी की कार्य-नीति में लचीलापन हमारा मुख्य उद्देश्य है। वैश्विक और स्थानीय स्तर पर लोगों के रुझान के साथ हमने अपने कर्मचारियों, प्रबंधकों और अधिकारियों की बातों को भी ध्यान में रखा। इसके कारण हम अपने कर्मचारियों की सुविधा बढ़ाते हुए उन्हें कहीं से भी काम करने की अनुमति दी है।
उन्होंने कहा कि हम कर्मचारियों के अनुभव, काम में नयापन और कार्यस्थल के अनुभव के बारे में भी जानेंगे ताकि हमारा संगठन पूरी तरह से रिमोट व्यवस्था (बिना ऑफिस गए काम करना) से काम कर सके और यह ऐसा करने वाला पहला संगठन होगा।  
लगभग 2 साल के बाद इस साल जून में तिमाही का पहला जमावड़ा हुआ और काफी संख्या में लोग पहुंचे। हालांकि जो लोग पार्टनर की भूमिका में हैं उन्हें हफ्ते में कुछ दिन ऑफिस में जाकर काम करना होगा।

First Published - July 30, 2022 | 1:11 AM IST

संबंधित पोस्ट