facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

हैवेल्स करेगी 55 अरब रु. का कारोबार

Last Updated- December 07, 2022 | 7:08 PM IST

विद्युत उपकरण बनाने वाली नामी कंपनी हैवेल्स इंडिया को चालू वित्त वर्ष में कारोबार में तकरीबन 10 फीसद इजाफे का अनुमान है।


कंपनी को उम्मीद है कि मार्च 2009 तक वह 5,500 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लेगी। पिछले वर्ष यूरोपीय कंपनी सिल्वैनिया का अधिगहण करने वाली कंपनी हैवेल्स के संयुक्त प्रबंध निदेशक अनिल गुप्ता ने बताया कि हैवेल्स का एकल कारोबार पिछले साल लगभग 2,000 करोड़ रुपये था, जिसमें उन्हें 20 फीसद इजाफे की उम्मीद है।

सिल्वैनिया के साथ मिलकर उन्हें कारोबार में 10 फीसद वृद्धि का अनुमान है। उन्होंने बताया कि इसके लिए कंपनी अनुसंधान एवं विकास पर खासी रकम खर्च कर रही है। इस क्षेत्र पर 50 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। इसके तहत कंपनी अपना वैश्विक अनुसंधान विकास केंद्र भारत में ही खोल रही है, जिसमें कुल 500 इंजीनियरों की नियुक्ति की जाएगी।

कंपनी ने चालू वित्त वर्ष के दौरान कुल 280 करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा है। 150 करोड़ रुपये संयंत्र विस्तार में और 80 करोड़ रुपये ब्रांड प्रमोशन में खर्र्च किए जाएंगे। रिटेल मोर्र्चे पर भी कंपनी विस्तार कर रही है। उसने चालू वित्त वर्ष में हैवेल्स गैलेक्सी आउटलेट्स की संख्या 100 करने का लक्ष्य रखा है।

First Published - September 1, 2008 | 2:18 AM IST

संबंधित पोस्ट