facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Hawkins Cookers FD: प्रेशर कूकर बनाने वाली कंपनी लाई FD की सुविधा, मिलेगा इतना रिटर्न

Last Updated- December 11, 2022 | 3:22 PM IST

प्रेशर कूकर निर्माता हॉकिन्स कुकर्स लिमिटेड ने अब फाइनेंशियल सेक्टर में भी एंट्री कर ली  है। प्रेशर कूकर के साथ ही ये कंपनी अब अपनी एफडी या फिक्स्ड डिपॉसिट की सेवा के लिए भी जानी जाएगी। कंपनी ने अपनी एफडी स्कीम आज यानी कि 20 सितंबर से लागू कर दी है। कंपनी ने ग्राहकों को एफडी पर 8 फीसदी रिटर्न देने का ऑफर दिया है। 
 
कंपनी ने इस मामले में जारी की गए एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि कंपनी इस एफडी सेवा को 3 अवधियों के लिए जारी कर रही है और इसमें 13 महीने, 24 महीने और 36 महीने के तीन अवधि के एफडी शामिल हैं। 
 
अलग अवधि पर अगल ब्याज की सुविधा
 
कंपनी द्वार जारी इन तीनों एफडी की अवधि की ब्याज दर अलग-अलग है। 13 महीने वाली अवधि के लिए ग्राहकों को 7.5 फीसदी ब्याज दिया जाएगा वहीं 24 महीने के लिए 7.75 फीसदी का ब्याज निर्धारित किया है, इसके अलावा जो ग्राहक 36 महीने की अवधि के लिए एफडी कराते हैं कंपनी उन्हें 8 फीसदी की दर से सालाना ब्याज देगी। इसके अलावा ICRA की ओर से कंपनी को रेटिंग AA दी गई है।  
 
कितने रुपये की करानी होगी एफडी
 
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, तीनों अवधियो की एफडी में कम से कम 25000 रुपए का निवेश करना होगा। वहीं इसके ब्याज भुगतान के लिए निवेशकों को 2 विकल्प दिए जाएंगे। छमाही आधार पर ब्याज का भुगतान ग्राहक चुन सकते हैं, इसके अलावा क्युमुलेटिव आधार पर भी एफडी अवधि के अंत में ब्याज पाने के विकल्प को चुना जा सकता है। 
 
क्युमुलेटिव विकल्प में ब्याज का भुगतान एफडी की अवधि के समाप्त होने पर होता है। इससे हर महीने मिलने वाला ब्याज कंपाउंडिंग हो सकता है जो कि सालाना 8.3 फीसदी तक पहुंच सकता है। 
 
क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ICRA ने हॉकिन्स कुकर्स को AA- की स्टेबल रेटिंग दी है।  कंपनी की ये रेटिंग कई सालों से लगातार बरकरार है।

First Published - September 20, 2022 | 1:22 PM IST

संबंधित पोस्ट