facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

एचडीएफसी ​लिमिटेड : किफायती आवास पर 1.1 अरब डॉलर का सामाजिक ऋण जुटाया

Last Updated- December 11, 2022 | 5:01 PM IST

आवास वित्त कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड ने आज को कहा कि उसने देश में किफायती आवास परियोजनाओं के वित्त पोषण के लिए 3.3 प्रतिशत कूपन दर पर 1.1 अरब डॉलर वाली सिंडिकेटेड सामाजिक ऋण सुविधा पूरी कर ली है, जिससे यह सबसे सामाजिक वित्त जारी करने वाली सबसे बड़ी कंपनी बन गई है।
यह लेनदेन वै​श्विक स्तर पर सबसे बड़ा सामाजिक ऋण है, जो भारत के बाहर पहला बाह्य वाणिज्यिक कर्ज (ईसीबी) वाला सामाजिक ऋण और भारत में किसी आवास वित्त कंपनी/निजी एनबीएफसी का सबसे बड़ा ईसीबी ऋण सौदा है।
जुलाई 2022 में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने स्वचालित मार्ग के अंतर्गत ईसीबी की सीमा 75 करोड़ डॉलर से बढ़ाकर 1.5 अरब डॉलर कर दिया था और कंपनी ने संकेत दिया है कि वह इस 1.1 अरब डॉलर से अ​धिक की सुविधा के तहत धन जुटाने की प्रक्रिया में है। इस लेनदेन में एमयूएफजी बैंक लिमिटेड प्रमुख सामाजिक ऋण समन्वयक होने के साथ-साथ मैनडेटेड लीड एरेंजर ऐंड बॉरोवर्स (एमएलएबी) में से एक था। सीटीबीसी बैंक कंपनी लिमिटेड, मिजुहो बैंक लिमिटेड, भारतीय स्टेट बैंक और सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन अन्य एमएलएबी और संयुक्त सामाजिक ऋण समन्वयक थे।
गिरवी रखकर ​ऋण प्रदान करने वाली कंपनी के इस वित्तपोषण का इस्तेमाल किफायती आवास ऋण के वित्तपोषण के लिए किया जाएगा। पिछली तिमाही में एचडीएफसी द्वारा मात्रा के लिहाज से मंजूर किया गया लगभग 23 प्रतिशत आवास ऋण और मूल्य के लिहाज से 10 प्रतिशत ऋण किफायती आवास के लिए था। वर्ष 1977 में अपनी स्थापना के बाद से एचडीएफसी 95 लाख आवास इकाइयों का वित्तपोषण कर चुका है।

First Published - August 6, 2022 | 2:19 AM IST

संबंधित पोस्ट