facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

गूगल के ​खिलाफ सुनवाई इस सप्ताह

Last Updated- December 11, 2022 | 4:25 PM IST

गूगल भुगतान नीति मामले में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) जांच जल्द ही निर्णायक मोड़ पर पहुंच सकती है, क्योंकि एंट्रीट्रस्ट नियामक प्ले स्टोर डेवलपरों के लिए कंपनी की विवादास्पद नीति को लेकर आरोपों पर इस सप्ताह सुनवाई शुरू करने को तैयार है।
चेयरमैन अशोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में तीन सदस्यीय सीसीआई समिति इस सप्ताह के आ​खिर में दैनिक आधार पर इस मामले की सुनवाई शुरू कर सकती है और सितंबर तक निर्णायक आदेश आने की संभावना है।
यह कदम बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे गूगल की प्रस्तावित भुगतान नीति के बारे में कानूनी स्पष्टता सामने आएगी। यह नीति 31 अक्टूबर से प्रभावी होगी। ऐप डेवलपरों के लिए अपनी भुगतान प्रणाली निर्धारित समय-सीमा में प्ले स्टोर के बिलिंग सिस्टम के साथ एकीकृत करने की जरूरत होगी।
इस घटनाक्रम से अवगत एक व्य​क्ति ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘यह प्रक्रिया इस महीने शुरू हो रही है और लगातार चलने का अनुमान है।’ उन्होंने कहा कि समिति द्वारा मामले को एक सप्ताह से लेकर 10 दिन में निपटाए जाने की संभावना है और वह अपना ​निर्णायक फैसला अगले महीने तक जारी कर सकती है। यदि समिति की जांच में यह पाया जाता है कि नीति को लेकर उल्लंघन हुआ है तो आदेश में गूगल पर संभावित जुर्माना लगाया जा सकता है।
समिति मामले के उन सभी जरूरी खुलासों की जांच करेगी जिनमें आरोप लगाए गए कि गूगल अपनी प्रतिस्प​र्धियों के मुकाबले अपने स्वयं के ऐप ‘गूगल पे’ को पसंद कर रही है, जो अनुचित और भेदभावपूर्ण है। अन्य अ​धिकारी ने कहा कि इसके अलावा, वह इसकी समीक्षा करेगी कि क्या प्रस्तावित भुगतान नीति प्रतिस्पर्धा नियमों के अनुरूप है या नहीं। सुनवाई के दौरान, समिति कंपनी के महानिदेशालय (डीजी) कार्यालय की रिपोर्ट के आधार पर दलीलों की सुनवाई करेगी। इसमें सर्च इंजन द्वारा अनुचित और भेदभावपूर्ण कार्य प्रणालियों को लेकर सुनवाई की जाएगी।

First Published - August 22, 2022 | 10:19 PM IST

संबंधित पोस्ट