facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

हीरो मोटोकॉर्प अगले महीने लॉन्च करेगी अपना पहला इलेक्ट्रिक वाहन

Last Updated- December 11, 2022 | 3:31 PM IST

देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प अगले महीने घरेलू बाजार में अपना पहला इलेक्ट्रिक वाहन (EV) पेश करने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही कंपनी बिजलीचालित वाहन बाजार में भी उतर जाएगी। कंपनी ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में सात अक्टूबर, 2022 को अपने ‘विडा’ ब्रांड के तहत एक कार्यक्रम की जानकारी दी है। 
कंपनी के जयपुर, राजस्थान में होने वाले कार्यक्रम में डीलरों, निवेशकों और वैश्विक वितरकों को आमंत्रित किया गया है। उद्योग सूत्रों के मुताबिक, इस कार्यक्रम में कंपनी अपना पहला ईवी उत्पाद पेश करेगी। 
हीरो मोटोकॉर्प ने इस साल मार्च में कहा था कि उसने अपने इलेक्ट्रिक वाहन सहित पर्यावरण, सामाजिक और संचालन (ईएसजी) समाधानों पर 10,000 से अधिक उद्यमियों की मदद के लिए 10 करोड़ डॉलर (लगभग 760 करोड़ रुपये) का वैश्विक कोष तैयार किया है। हीरो मोटोकॉर्प अपने विडा ब्रांड के तहत उभरते हुए परिवहन समाधान पेश करने की योजना बना रही है।
 

First Published - September 16, 2022 | 7:47 PM IST

संबंधित पोस्ट