facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

सिलेंडर चोरी रोकने के लिए हाईटेक तकनीक

Last Updated- December 07, 2022 | 8:06 PM IST

सिलेंडरों की चोरी और लीकेज से परेशान तेल कंपनियों ने इस समस्या से निजात पाने के लिए रेडियो फ्रिक्वेंसी आईडेंटीफिकेशन पर आधारित सॉल्युशन के साथ प्रयोग करना शुरू कर दिया है।


यह प्रौद्योगिकी आपूर्ति शृंखला को कारगर बनाने और बोटलिंग एवं वितरण के दौरान एलपीजी सिलेंडरों की लीकेज एवं चोरी रोकने के लिए अपनाते हैं। इस प्रौद्योगिकी का परीक्षण करने वाली कंपनियों में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (एचपीसीएल), इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (बीपीसीएल) जैसी तेल कंपनियां शुमार हैं।

आवासीय और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं दोनों के लिए गैस सिलेंडर का वितरण करने वाली भारतीय एलपीजी कंपनियों को सिलेंडरों की लीकेज और चोरी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले साल विभिन्न छापों के दौरान घरेलू इस्तेमाल वाले तकरीबन 33,000 सिलेंडर जब्त किए गए थे।

इस उद्योग के जानकारों के मुताबिक आरएफआईडी सॉल्युशन के इस्तेमाल से सिलेंडरों की चोरी और लीकेज को कम करने में कुछ हद तक मदद मिलेगी। अपने संयंत्रों में इस प्रौद्योगिकी के सफल परीक्षण के बाद तेल कंपनियां इसे पूरी तरह से पेश करने से पहले कुछ खास इलाकों में शुरू करने की योजना बना रही हैं।

आईबीएम एचपीसीएल के लिए नासिक संयंत्र में आरएफआईडी आधारित इस सॉल्युशन का क्रियान्वयन पहले ही कर चुकी है। मार्च 2008 में हुआ 9.5 करोड़ रुपये का सौदा आरएफआईडी आधारित ट्रेकिंग सॉल्युशन के लिए भारत में सबसे बड़ा सौदा है। शुरू में इस सॉल्युशन के दायरे में 500,000 सिलेंडरों को लाए जाने की योजना है।

एचपीसीएल ने इस प्रौद्योगिकी का मूल्यांकन करने और सिलसिलेवार ढंग से बोटलिंग प्लांट पर अपनी पूरी सप्लाई चेन को इसके दायरे में लाने की योजना बनाई है। एचपीसीएल के कार्यकारी निदेशक (एलपीजी) जीए शिरवैकर ने एक बयान में कहा, ‘आरएफआईडी-आधारित सिलेंडर ट्रेकिंग परियोजना भारत में अपने तरह की पहली परियोजना है। यह सॉल्युशन हमारी सप्लाई चेन में बेहतर दक्षता लाने में कारगर होगा। हमें  उम्मीद है कि भारत के अन्य संयंत्रों में भी यह सॉल्युशन अपनाया जाएगा।’

ग्लोबल टेक्नोलॉजी सर्विसेज, आईबीएम इंडियादक्षिण एशिया के उपाध्यक्ष एवं महा प्रबंधक निपुण मेहरोत्रा ने बताया कि अपने आरएफआईडी आधारित ट्रेकिंग सॉल्युशन के जरिये आईबीएम पूरे विश्व में अपने ग्राहकों की मदद कर रही है।

आईबीएम के इस सॉल्युशन में एक स्मार्ट कार्ड और एक आरएफआईडी टैग शामिल है। यह आरएफआईडी टैग सिलेंडरों पर फिट किया गया है। प्रत्येक सिलेंडर को एक विशिष्ट नंबर दिया गया है। जब सिलेंडर की डिलीवरी की जाती है, यह विशेष नंबर उपभोक्ता के स्मार्ट कार्ड पर आ जाता है।

First Published - September 8, 2008 | 12:17 AM IST

संबंधित पोस्ट