facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

हिमालय घरेलू बाजार में

Last Updated- December 07, 2022 | 8:46 PM IST

खाद्य प्रंसस्करण निर्यातक हिमालय इंटरनेशनल ने देश की प्रमुख रिटेल कंपनियों रिंलायस फ्रेश और भारती वालमॉर्ट के साथ मिलकर भारतीय बाजार में उतरने की घोषणा की है।


कंपनी ने अपने ब्रांड हिमालय फ्रेश में अपने नए उत्पादों की लांचिग करते हुए शुरुआती तौर पर 150 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है। इस योजना में सबसे पहले गुजरात में दूध आधारित उत्पादों का निर्माण करने वाली इकाई को स्थापित किया जाएगा।

कंपनी के अध्यक्ष मनमोहन मलिक ने कहा कि ‘पिछले बारह सालों से अमेरिका को सर्वोच्च क्वालिटी के खाद्य पदार्थो का निर्यात करने वाली कंपनी के तौर पर घरेलू बाजार में हिमालय फ्रेश ब्रांड के नाम से अपने उत्पादों को उतारेगी। इसके लिए कंपनी ने देश के दिग्गज रिटेल खिलाड़ियों से साझा भी कर लिया है।

कंपनी ने घरेलू कंपनी भारती वालमॉर्ट और अमेरिकी रिटेल कंपनी वालमॉर्ट के साथ दो अलग-अलग समझौते किये है। इन समझौते के अंतर्गत रिटेल क्षेत्र की यह कंपनियां हिमालय के उत्पादों की थोक बिक्री और कैश एंड कैरी अधिभार संभालेंगी।’ भारती वालमॉर्ट हिमालय के रिटेल कारोबार को अपने मिनी, मेजर और मेगा रिटेल स्टोरों के जरिये जारी रखेगी।

First Published - September 11, 2008 | 11:55 PM IST

संबंधित पोस्ट