facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

हिंडाल्को का समेकित शुद्ध लाभ हुआ दोगुना

Last Updated- December 11, 2022 | 6:40 PM IST

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का समेकित शुद्ध लाभ मार्च 2022 तिमाही में सालाना आधार पर दोगुना होकर 3,851 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने बाजार के अनुमान से कहींं बेहतर प्रदर्शन किया। ब्लूमबर्ग ने अनुमान जाहिर किया था कि चौथी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 2,959 करोड़ रुपये हो सकता है। बीएसई पर आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी का शेयर आज 2.75 फीसदी बढ़त के साथ्थ 407.75 रुपये पर बंद हुआ। तिमाही के दौरान कंपनी का समेकित राजस्व करीब 38 फीसदी बढ़कर 55,764 करोड़ रुपये हो गया जो ब्लूमबर्ग के अनुमान से कहीं अधिक है। ब्लूमबर्ग ने तिमाही के दौरान 53,387 करोड़ रुपये के राजस्व का अनुमान जाहिर किया था। तिमाही के दौरान कंपनी का एबिटा 30 फीसदी बढ़कर 7,598 करोड़ रुपये हो गया। हिंडाल्को की सहायक इकाई नोवेलिस की शुद्ध आय तिमाही के दौरान 21 फीसदी बढ़कर 21.7 करोड़ रुपये हो गई।

पीरामल एंटरप्राइजेज को लाभ
पीरामल एंटरप्राइजेज ने वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में 151 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 510 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया था। शुद्ध लाभ मुख्य तौर पर 822 करोड़ रुपये के अतिरिक्त प्रावधान एवं 215 करोड़ रुपये के ब्याज रिवर्सल से प्रभावित हुआ। तिमाही के दौरान कंपनी का राजस्व 16 फीसदी बढ़कर 4,163 करोड़ रुपये हो गया जो एक साल पहले की समान तिमाही मेंं 3,402 करोड़ रुपये रहा था। पूरे वित्त वर्ष 2022 के लिए कंपनी का राजस्व 9 फीसदी बढ़कर 13,993 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी के बोर्ड ने 33 रुपये प्रति शेयर लाभांश देने की सिफारिश की है जो शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर करेगा।

First Published - May 27, 2022 | 12:50 AM IST

संबंधित पोस्ट