facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

हिनो बेचेगी भारत में जापानी ट्रक

Last Updated- December 07, 2022 | 7:43 PM IST

जापान की भारी ट्रक बनाने वाली कंपनी हिनो मोटर्स लिमिटेड भारत में ट्रक बेचना शुरू करेगी।


एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश में ट्रकों की मांग भी काफी अच्छी है, इसलिए टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन की 50 फीसदी स्वामित्व वाली हिनो कंपनी ने भारत की ओर रुख किया है। जापानी कंपनी ने आज अपने एक वक्तव्य में कहा कि हिनो और जापान की ट्रेडिंग कंपनी मेरुबेनी 2009 में ट्रक बेचना शुरू करेगी।

रेंजर और दूर्तो ट्रक बनाने वाली कंपनी हिनो जापान के बाहर विदेशों में अपनी बिक्री के बाद सेवाओं को बढ़ा रही है, जो पहली बार पिछले वित्त वर्ष में घरेलू बिक्री को पार करते हुए 29 प्रतिशत बढ़ी। हिनो की योजना इस वित्त वर्ष में विदेशों में 78,500 वाहन बेचने की है, जबकि कंपनी जापान में 44,900 वाहन बेचेगी।

भारत को अपनी विर्निमित वस्तुओं की बढ़ती मांग और अन्य एशियाई देशों में बढ़ते निर्यात के चलते लाभ मिल रहा है। हिनो बढ़ती अर्थव्यवस्था वाले देश जैसे लैटिन अमेरिका और चीन के साथ अन्य क्षेत्रों में भी विस्तार कर रही है।

ट्रक निर्माता कंपनी की मेक्सिको में 1,200 वाहन सालाना क्षमता वाला एक संयंत्र बनाने की योजना है। उत्पादन जुलाई 2009 से शुरू होगा। पिछले नवंबर में हिनो ने चीनी ग्वांगझू ऑटोमोबाइल ग्रुप कंपनी के साथ एक उपक्रम बनाया था, जो अगले साल नए संयंत्र से उत्पादन शुरू करेगा।

First Published - September 2, 2008 | 11:52 PM IST

संबंधित पोस्ट