facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

फिर छाने को तैयार होंडा कार्स

Last Updated- December 11, 2022 | 3:27 PM IST

 होंडा कार्स इंडिया नए एसयूवी मॉडलों के साथ भारत के यात्री कार बाजार में अपनी वापसी के लिए पूरी तरह आश्वस्त है। कंपनी वि​भिन्न श्रे​णियों को लक्ष्य करते हुए कई नए एसयूवी मॉडल उतारने जा रही है। कंपनी अगले साल इसकी शुरुआत करेगी।
जापानी कार कंपनी की भारतीय इकाई ने एक पूर्ण इले​​क्ट्रिक मॉडल के लिए व्यवहार्यता अध्ययन शुरू कर दिया है। कंपनी ने एक शीर्ष अ​धिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कंपनी निर्यात पर अ​धिक ध्यान केंद्रित करेगी। उन्होंने कहा कि सिटी और अमेज जैसे लोकप्रिय मॉडल बनाने वाली इस कंपनी के बुरे दिन अब लद चुके हैं।
होंडा कार्स इंडिया के अध्यक्ष एवं सीईओ ताकुया सुमुरा ने बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा, ‘मौजूदा ​स्थिति से हम खुश नहीं हैं। बाजार में सिडैन 20 फीसदी से भी कम है और एसयूवी 40 से 50 फीसदी है। हमने एसयूवी श्रेणी में काफी देरी से दस्तक दी है लेकिन अब हम उसमें उल्लेखनीय भागीदारी करेंगे। अब हम बाजार में अपनी वापसी करने के ​लिए तैयार हैं।’ हालांकि उन्होंने इसके लिए कोई समय-सीमा अथवा आगामी मॉडलों के बारे में अ​धिक जानकारी देने से इनकार किया।
कंपनी संभवत: अगले साल मुख्य एसयूवी श्रेणी में अपना पहला एसयूवी मॉडल उतारेगी जो घरेलू और निर्यात दोनों बाजारों के लिए होगा। इससे कंपनी को अपनी क्षमता उपयोगिता दर को बेहतर करने में मदद मिलेगी जो फिलहाल सालाना 1,80,000 वाहनों की स्थापित क्षमता का करीब 60 फीसदी है। होंडा साल दर साल निर्यात बढ़ा रही है। पिछले साल उसने मैक्सिको, तुर्की एवं कुछ अन्य देशों को करीब 20,000 वाहनों का निर्यात किया जो साल 2021 में हुए निर्यात के मुकाबले चार गुना अ​धिक है। कंपनी इस साल भी करीब 20,000 वाहनों के निर्यात की उम्मीद कर रही है।
होंडा वित्त वर्ष 2019 तक 5.5 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ भारत में यात्री वाहन बनाने वाली चौथी सबसे बड़ी कंपनी थी। अब वह ​फिसलकर आठवें पायदान पर पहुंच चुकी है। यात्री कार बाजार में तगड़ी प्रतिस्पर्धा और ग्राहकों की पसंद में लगातार हो रहे बदलाव से कंपनी को झटका लगा। वाहन डीलरों के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑटो डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के अनुसार, वित्त वर्ष 2022 के अंत तक कंपनी की बाजार हिस्सेदारी घटकर 2.86 फीसदी रह गई जो एक साल पहले 2.99 फीसदी थी।

First Published - September 18, 2022 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट