facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

होंडा भी उतारेगी कॉम्पैक्ट कार

Last Updated- December 07, 2022 | 7:49 PM IST

सेडान कार बनाने के लिए मशहूर कंपनी होंडा सिएल कार्स इंडिया भी कॉम्पैक्ट कारों के बाजार में कदम रखने के लिए तैयार है।


कंपनी ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है और वह प्रीमियम श्रेणी की हैचबैक कार के साथ इस बाजार में आगाज करना चाहती है। होंडा सिएल कार्स के (उपाध्यक्ष मार्केटिंग) जनेश्वर सेन ने बताया कि कंपनी कॉम्पैक्ट कारों के बाजार में काफी समय से उतरना चाहती थी। अपनी योजना को अब वह अमली जामा पहना रही है।

उन्होंने बताया कि नई कार अगले वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में भारतीय सड़कों पर उतार दी जाएगी। उन्होंने इसे छोटी कार मानने से इनकार करते हुए कहा कि उनकी कार का आकार हुंडई, टाटा मोटर्स या मारुति की मौजूदा छोटी कारों से कुछ बड़ा होगा और कीमत भी उसी के मुताबिक होगी।

उन्होंने कहा, ‘हमारी कारों में आयातित पुर्जे होते हैं। इसी वजह से हम कीमत बहुत कम नहीं कर सकते। आप मान सकते हैं कि यह कार मारुति स्विफ्ट से कुछ ज्यादा कीमत की होगी और प्रदर्शन में उससे कुछ बेहतर होगी।’

सेन ने इस कार की कीमत के बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि कीमत के बारे में अभी कुछ भी तय नहीं किया गया है, सब कुछ उस समय के बाजार पर निर्भर करेगा, जब कार सड़क पर आएगी।

होंडा सिएल ने राजस्थान के भिवाड़ी में 658 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया है, जिस पर नया संयंत्र लगाया जा रहा है। कंपनी का एक संयंत्र ग्रेटर नोएडा में पहले से ही है। सेन ने बताया कि नए संयंत्र के पहले चरण का काम अगले महीने पूरा हो जाएगा और इसमें कुछ कल पुर्जों का उत्पादन शुरू भी कर दिया जाएगा। दूसरा चरण 2010 तक पूरा हो सकेगा।

होंडा को इस वर्ष बिक्री में तकरीबन 3 से 4 फीसद इजाफे की उम्मीद है। पिछले साल उसने भारतीय बाजार में 62,800 कारें बेची थीं। इस साल कार बाजार कुल मिलाकर मंदा ही रहा है, लेकिन त्योहार का सीजन आने से कंपनी को बिक्री की रफ्तार तेज होने की उम्मीद है।

First Published - September 4, 2008 | 11:12 PM IST

संबंधित पोस्ट