facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

नैनो के लिए जगी आस

Last Updated- December 07, 2022 | 8:03 PM IST

सिंगुर मसले के समाधान के लिए शुरू होने वाली बहुप्रतीक्षित बैठक शाम 4 बजे तक टलने के बाद देर शाम शुरू हुई, जो करीब 3 घंटे तक चली।


राजभवन में हुई इस बैठक में पश्चिम बंगाल सरकार और तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने राज्यपाल गोपालकृष्ण गांधी की अध्यक्षता में भाग लिया। बैठक से बाहर निकलने के बाद विपक्षी सदस्यों ने कहा कि बातचीत सकारात्मक रही और सिंगुर मसले का हल निकलने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि इस मसले पर बातचीत शनिवार को फिर होगी। राजभवन के सूत्रों ने बताया बैठक में प्रभावित किसानों के लिए राज्य सरकार की ओर खास पैकेज सुझाए गए, जिस पर सहमति संभव है। इसके तहत किसानों को मुआवजा रकम बढ़ाने के साथ-साथ नौकरी देने का भी प्रस्ताव है।

इससे पहले सुबह राज्य सरकार की ओर से अधिक समय मांगे जाने के कारण राज्यपाल गोपालकृष्ण गांधी ने सिंगुर मसले के समाधान के लिए शुरू होने वाली बैठक को शाम तक के लिए टाल दिया था। दरअसल, सरकार की ओर से तृणमूल कांग्रेस से कहा गया था कि वे एक्सप्रेस-वे से जाम हटाएं और आंदोलन को वापस लें।

वार्ता में सरकार की ओर से उद्योग मंत्री निरूपम सेन, पंचायत मंत्री सूर्यकांत मिश्रा, मुख्य सचिव अमित किरण देब, गृह सचिव अशोक मोहन चक्रवर्ती तथा उद्योग सचिव सब्यसाची सेन शामिल हुए।

First Published - September 6, 2008 | 12:33 AM IST

संबंधित पोस्ट