facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

एचपीवी को राष्ट्रीय मिशन से जोड़ेंगे

Last Updated- December 11, 2022 | 6:02 PM IST

एमएसडी इंडिया ने कोरोनावायरस वै​श्विक महामारी के दौरान मोलनुपिराविर के लिए कई समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। कंपनी का कहना है कि आगे उसकी नजर भारतीय बाजार में टीका एवं कैंसर के उपचार की दवाओं के कारोबार पर होगी। एमएसडी इंडिया के प्रबंध निदेशक रेहान ए खान ने सोहिनी दास से बातचीत में वि​भिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने एचपीवी टीकाकरण को राष्ट्रीय प्रतिरक्षा मिशन से जोड़ने की संभावना पर भी खुलकर बातचीत की। पेश हैं मुख्य अंश:

वै​श्विक महामारी के पिछले दो साल के दौरान कारोबार कैसा रहा?
साल 2021 भारत में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के लिए एक उल्लेखनीय वर्ष रहा। भारत में सबसे अ​धिक वृद्धि दर्ज करने वाली शीर्ष 5 बहुराष्ट्रीय कंपनियों में शामिल होने के नाते हमने मोलनुपिराविर के लिए आठ भारतीय जेनेनिक विनिर्माताओं के साथ गैर-विशेष स्वै​च्छिक लाइसेंस समझौते की सफलतापूर्वक घोषणा की थी। साथ ही हमने सफलतापूर्वक एचपीवी टीका को लॉन्च किया था। इसके अलावा हमने पेटेंट पूल के जरिये चार-पांच अन्य कंपनियों के साथ लाइसेंस समझौता किया था। हमने कहीं उन्नत गार्डासिल-9 एचपीवी टीका को वायरस के व्यावक कवरेज के साथ सफलतापूर्वक लॉन्च किया। साल 2021 के दौरान हमने कारोबार में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की और पिछले पांच साल के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। हम कैंसर की उपचार वाली अपनी दवाओं की रोगियों तक पहुंच बढ़ाने और उसे किफायत बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

भारतीय बाजार में आप किन खास क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने की योजना बना रहे हैं?
हम 130 वर्षों से महत्त्वपूर्ण दवाओं और टीका के विकास के जरिये मानव जीवन की रक्षा करने के लिए आधुनिक विज्ञान के साथ काम कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य देश में चिकित्सा जरूरतों को पूरा करने के लिए हमारे वै​श्विक पोर्टफोलियो से अपनी श्रेणी की बेहतरीन दवाओं को यहां लाना है। हमारे देश में बीमारी के क्षेत्र में व्यापक असमानताएं हैं और ऐसे में एमएसडी को अपनी सेवाएं प्रदान करने के लिए व्यावक अवसर दिखता है। हमारी सरकार ने स्वास्थ्य सेवा पर व्यय में बढ़ोतरी की है और 2025 तक उसे जीडीपी के 5 फीसदी तक ले जाने की योजना है। इससे बाजार में काफी अवसर पैदा होंगे।

क्या भारत में टीका और कैंसर के उपचार की दवाओं पर एमएसडी मुख्य तौर पर ध्यान केंद्रित करेगी?
जहां तक कैंसर के उपचार वाली दवाओं का सवाल है तो हम अ​धिक से अ​धिक मंजूरियों के साथ रोगियों तक अपनी पहुंच बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। जहां तक टीका का सवाल है तो हम एचपीवी और न्यूमोकोकल पोर्टफोलियो पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

भारत में एचपीवी टीके की ​स्थि​ति कैसी है?
हमने उसमें दो अंकों की वृद्धि दर्ज की है और हम एचपीवी एवं न्यूमोकोकल टीकों पर लगातार ध्यान केंद्रित करते रहेंगे। केंद्र सरकार भी एचपीवी को राष्ट्रीय प्रतिरक्षा कार्यक्रम में शामिल करने पर विचार कर रही है।

First Published - June 24, 2022 | 12:33 AM IST

संबंधित पोस्ट