facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

गौतम अदाणी की कमाई में बेतहाशा वृद्दि, एक दिन में कमाए 1612 करोड़: Hurun India

Last Updated- December 11, 2022 | 3:18 PM IST

देश के मशहूर उद्योगपति गौतम अदाणी की कमाई में साल 2021 में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई।  IIFL Wealth Hurun India Rich List 2022 के अनुसार गौतम अदाणी ने इस दौरान एक दिन में 1612 करोड़ की कमाई की। रिपोर्ट में बताया गया कि अदाणी की संपत्ति पिछले एक साल में 116 फीसदी बढ़ी है। इस दौरान अदाणी ने कुल 5,88,500 करोड़ रुपये जोड़े। अगर दिन के हिसाब से देखा जाए तो एक दिन में यह 1612 करोड़ रुपये बैठता है। 

दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति

हाल ही में जारी ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार गौतम अदाणी को दुनिया का दुसरा सबसे अमीर व्यक्ति घोषित किया गया है। अदाणी से उपर सिर्फ टेस्ला के मालिक एलन मस्क हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक गौतम अदाणी की कुल संपत्ति 10,94,400 करोड़ रुपये आंकी गई है।

क्या है रिपोर्ट में ?

IIFL Wealth Hurun India के एमडी अनस रहमान के मुताबिक अदाणी समूह ने पिछले पांच साल में कई समूहों का अधिग्रहन किया और ऑर्गेनिक ग्रोथ पर फोकस किया है। इसके कारण समूह के संपत्ति में काफी वृद्धि देखी गई। अभी अदाणी समूह की सात कंपनियां शेयर मार्केट में लिस्टेड हैं।

First Published - September 21, 2022 | 4:26 PM IST

संबंधित पोस्ट