facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

एचयूएल का लाभ बाजार अनुमान पर खरा

Last Updated- December 11, 2022 | 5:26 PM IST

रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुएं (एफएमसीजी) बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) ने वित्त वर्ष 2021-22 की जून तिमाही में बाजार के अनुमानों के मुताबिक शुद्ध लाभ के आंकड़े दर्ज किए जबकि राजस्व के मोर्चे पर उसका प्रदर्शन अनुमान से कहीं बेहतर रहा।
तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 13.5 फीसदी बढ़कर 2,381 करोड़ रुपये हो गया जबकि एक साल पहले की अवधि में यह आंकड़ा 2,097 करोड़ रुपये रहा था। तिमाही के दौरान कंपनी का राजस्व 19.6 फीसदी बढ़कर 14,357 करोड़ रुपये हो गया जो एक साल पहले की समान अव​धि में 12,004 करोड़ रुपये रहा था।
तिमाही के दौरान कंपनी ने अपने उत्पाद पोर्टफोलियो में 12 फीसदी की मूल्य वृद्धि की।
एचयूएल के वित्तीय नतीजे उद्योग की वृद्धि के मुकाबले बेहतर रहे। तिमाही के दौरान कंपनी की मात्रात्मक बिक्री में वृद्धि 6 फीसदी रही जबकि उद्योग में 5 फीसदी का संकुचन दर्ज किया गया। पिछले साल की जून तिमाही में कंपनी की मात्रात्मक बिक्री में 9 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई थी।
एचयूएल के मुख्य वित्तीय अ​धिकारी रितेश तिवारी ने कंपनी के वित्तीय नतीजे के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘डॉलर में मजबूती के साथ ही हमें मुद्रा आधारित मुद्रास्फीति का प्रभाव दिख रहा है।’ उन्होंने कहा कि व्यापक मुद्रास्फीति उपभोक्ता मांग को प्रभावित कर रही है।
कंपनी कैलिब्रेटेड प्राइसिंग पर लगातार ध्यान केंद्रित करेगी। तिमाही के दौरान कंपनी के कर पूर्व लाभ (पीबीआईडीटी) 19 फीसदी बढ़कर 3,523 करोड़ रुपये हो गया।
तिमाही के दौरान होमकेयर श्रेणी में 30 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई जबकि सौंदर्य एवं पर्सनल केयर श्रेणी में 17 फीसदी की वृद्धि हुई। एचयूएल ने फूड ऐंड रीफ्रेशमेंट श्रेणी में पहली तिमाही के दौरान 9 फीसदी की वृद्धि दर्ज की। इसे मुख्य तौर पर आइसक्रीम, कॉफी और फूड समाधानों से बल मिला।
कंपनी ने अपनी प्रस्तुति में कहा कि वित्त वर्ष 2021 की पहली तिमाही के बाद सामग्री की शुद्ध महंगाई में 4.5 गुना वृद्धि हुई है।
एचयूएल के मुख्य कार्या​धिकारी एवं प्रबंध निदेशक संजीव मेहता ने कहा कि कंपनी बाजार के मुकाबले कहीं अ​धिक मात्रात्मक बिक्री और बाजार हिस्सेदारी हासिल कर रही है।

First Published - July 21, 2022 | 12:29 AM IST

संबंधित पोस्ट