facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

एचयूएल का डी2सी कारोबार पर जोर

Last Updated- December 11, 2022 | 4:46 PM IST

हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) अपने डिजिटल ब्रांड के लिए अगले कुछ महीनों में 100 करोड़ रुपये के रन रेट की उम्मीद कर रही है। सौंदर्य एवं व्य​क्तिगत देखभाल श्रेणी में कंपनी की आठ डायरेक्ट टु कस्टमर (डी2सी) साइट हैं। डी2सी श्रेणी में एचयूएल के प्रमुख ब्रांडों में डव बेबी, लव ब्यूटी, प्लैनेट, सिम्पल, डरमालॉजिका और लेक्मे शामिल हैं।

कंपनी के कार्यकारी निदेशक (कस्टमर डेवलपमेंट) केदार लेले ने कहा, ‘लेक्मे हमेशा से देश का अग्रणी ब्यूटी ब्रांड रहा है। इसमें हमारे पास ट्रेसेमे, पोंड्स और इंदुलेखा के लिए डी2सी कारोबार भी है। अब प्रीमियम कारोबारी इकाई में तीन ब्रांड शामिल किए गए हैं।’

कंपनी के मुख्य वित्तीय अ​धिकारी रितेश तिवारी ने वित्तीय नतीजे के बाद विश्लेषकों से बातचीत में कहा, ‘लेक्मे के पास देश के किसी भी ब्यूटी ब्रांड के मुकाबले सबसे अ​धिक इंस्टाग्राम फोलोअर हैं। यह एक वास्तविक डिजिटल ब्रांड है। इसका 30 फीसदी से अ​धिक कारोबार ई-कॉमर्स प्योर प्ले यानी एमेजॉन, फ्लिपकार्ट, नायिका आदि से आता है। लेक्मे की अपनी डी2सी साइट भी है और वहां हर महीने 20 लाख से अ​धिक नए लोग आते हैं।’

लेले ने कहा कि पिछले कुछ समय से डी2सी प्रीमियम ग्राहकों की खास जरूरतों और मांग को पूरा करने का अच्छा चैनल बन गया है। वे भी अब पहले के मुकाबले कहीं अ​धिक जागरूक हो गए हैं और काफी मांग कर रहे हैं। कंपनी के डी2सी ब्रांड के लिए पांच नैनो फैक्टरियां भी हैं। लेले ने कहा कि ये एकल फैक्ट​रियां नहीं हैं ब​ल्कि डी2सी ब्रांड के विस्तार को देखते हुए मौजूदा फैक्टरियों के तहत खास इकाइयां स्थापित की गई हैं।
कंपनी ने नैनो फैक्टरियों पर 100 करोड़ रुपये से अ​धिक का निवेश नहीं किया है। हालांकि निवेश की वास्तविक रकम का खुलासा नहीं किया गया है। एचयूएल अपने अ​धिक से अ​धिक वै​श्विक ब्रांड को भारत लाना चाहती है और उन्हें डी2सी के जरिये ग्राहकों तक पहुंचाना चाहती है।

First Published - August 9, 2022 | 11:07 AM IST

संबंधित पोस्ट