facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

हुंडई ने रफ्तार पकड़ी, टाटा का टायर पंचर

Last Updated- December 05, 2022 | 5:32 PM IST

कार बाजार के लिए वित्त वर्ष का आखिरी महीना मिला जुला साबित हुआ। मारुति को तो नुकसान झेलना पड़ा, लेकिन देश की दूसरे नंबर की कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर्स ने गजब की रफ्तार पकड़ी।


इस कोरियाई कंपनी ने इस महीने बिक्री में बिक्री दूसरे नंबर की कार निर्माता कोरियन कंपनी हुंडई मोटर्स ने कारों की बिक्री में 66 फीसदी का इजाफा दर्ज किया।  पिछले साल आई-10 के लांच होने के बाद इन आंकड़ों में जबरदस्त वृद्धि हुई है। इस साल कंपनी ने मार्च में 47,000 कार बेचीं। पिछले साल मार्च में यह आंकड़ा 28,239 ही था। हुंडई मोटर्स इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एच एच लीम  ने कहा, हम अपनी बिक्री सबसे ज्यादा बढ़ने से बेहद खुश हैं।


कंपनी की नई कार अच्छा कर रही है और बहुत लोकप्रिय हो रही है। हमारा नया संयंत्र लगने के बाद कंपनी न केवल देश बल्कि विदेश में भी लोगों की बढ़ती मांग को पूरा करने की स्थिति में होगी।लेकिन नैनो और जगुआर-लैंड रोवर से तहलका मचाने वाली टाटा मोटर्स?को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है। पिछले साल मार्च के मुकाबले इस साल मार्च में इसकी कारों की बिक्री में लगभग 4 फीसदी की कमी आई है।


टाटा ने घरेलू बाजार में इस साल मार्च तक लगभग 24,737 कारें बेचीं, जबकि पिछले मार्च 2007 में कंपनी ने लगभग 25,760 कारें बेची थीं। कंपनी की मुख्य ब्रांड इंडिका की बिक्री में 14.7 फीसदी की गिरावट दर्ज की है। मार्च तक इंडिका की मात्र 13,042 कार ही बिक पाई है।


इसके उलट जनरल मोटर्स?ने बिक्री में 51 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा की बिक्री में भी इजाफा हुआ, मगर यह महज एक फीसदी रहा।होंडा सिएल कार्स इंडिया की बिक्री भी मार्च में बढ़ी। उसमें 4.8 फीसदी का ही इजाफा हो सका, लेकिन कंपनी इससे खुश है।

First Published - April 2, 2008 | 1:23 AM IST

संबंधित पोस्ट