facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

भारतीय बाजार में सबसे अधिक बिक्री की उम्मीद कर रही है Hyundai

Last Updated- December 11, 2022 | 3:54 PM IST

दक्षिण कोरिया की वाहन कंपनी हुंदै को आपू्र्ति संबंधी अड़चनें दूर होने से इस साल भारतीय बाजार में अबतक का सर्वाधिक बिक्री आंकड़ा हासिल करने की उम्मीद है। हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) के निदेशक (बिक्री, विपणन एवं सर्विस) तरुण गर्ग ने पीटीआई-भाषा के साथ
 
बातचीत में यह संभावना जताई। उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर की आपूर्ति में सुधार आने से वाहनों की बिक्री काफी अच्छी रहने की उम्मीद है। इसके अलावा आगामी मौसम में कंपनी को मांग में तेजी रहने की भी उम्मीद है। गर्ग ने कहा, ‘‘सेमीकंडक्टर की स्थिति अब ठीक हो रही है और मांग में मजबूती का सिलसिला भी जारी है।
 
इस साल हमें पूरी उम्मीद है कि हम भारतीय बाजार में अपने सबसे अच्छा बिक्री आंकड़े हासिल करने में सफल रहेंगे।" हुंदै का भारत में अबतक सर्वाधिक बिक्री आंकड़ा 2018 में 5.5 लाख वाहनों का रहा है। कंपनी ने अगस्त के महीने में 49,510 वाहनों की थोक बिक्री की जो एक साल पहले की तुलना में छह प्रतिशत की वृद्धि है।
 
इसके अलावा कंपनी के विभिन्न मॉडल के लंबित ऑर्डर भी बढ़कर 1.3 लाख हो चुके हैं। मंगलवार को हुंदै ने अपने मध्यम आकार की एसयूवी वेन्यू का एन लाइन संस्करण बाजार में पेश करने के साथ एसयूवी खंड में अपनी मौजूदगी बढ़ा दी है। हुंदै इस समय एसयूवी खंड में वेन्यू, क्रेटा, अल्काजार, टूसों और कोना इलेक्ट्रिक मॉडल की बिक्री कर रही है।
 
गर्ग ने कहा कि कुल बिक्री में एसयूवी खंड की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है और अन्य वाहन कंपनियों की तुलना में हुंदै की स्थिति कहीं बेहतर है। उन्होंने कहा, ‘‘हुंदै की घरेलू बिक्री में एसयूवी का योगदान 53 प्रतिशत है जबकि उद्योग की औसत हिस्सेदारी 41 प्रतिशत ही है।’’ उन्होंने कहा कि उत्पादन की रफ्तार बढ़ने से कंपनी ग्राहकों को जल्द आपूर्ति कर पाएगी और लंबी इंतजार अवधि में भी कमी आएगी।

First Published - September 6, 2022 | 4:36 PM IST

संबंधित पोस्ट