facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

आईबीबीआई ने तय की न्यूनतम शुल्क श्रेणी

Last Updated- December 11, 2022 | 3:35 PM IST

भारतीय ऋणशोधन अक्षमता और दिवालिया बोर्ड (आईबीबीआई) ने दिवालिया फर्मों का प्रतिनिधित्व करने वाले समाधान पेशेवरों के लिए 1 अक्टूबर से न्यूनतम शुल्क श्रेणी निर्धारित की है ताकि ऐसे पेशेवरों को पर्याप्त मुआवजा दिया जा सके।
ये समाधान पेशेवर (आरपी) आईबीबीआई से पंजीकृत रहते हैं और किसी दिवालिया व्यक्ति या फर्म की समापन प्रक्रिया में शामिल रहते हैं। ये पेशेवर ऐसी दिवालिया कंपनियों की ओर से कार्य करने के लिए अधिकृत होते हैं।

यह बदलाव ऐसे पेशेवरों की वित्तीय स्वतंत्रता सुरक्षित करने का प्रयास है, जिन्हें दिवाला प्रक्रिया के दौरान देनदारों और लेनदारों दोनों के ही हितों पर ध्यान देने के लिए महत्त्वपूर्ण फैसले लेने होते हैं। 
कॉर्नेलिया चैंबर्स की स्थानीय सलाहकार सिमरन नंदवानी कहती हैं कि इन पेशेवरों के लिए न्यूनतम शुल्क संरचना की शुरुआत लंबे समय से अपेक्षित थी और कंपनी कानून न्यायाधिकरणों तथा अदालतों द्वारा भी ऐसा देखा गया था। 

उन्होंने कहा कि इस कदम से यह सुनिश्चित होगा कि ऐसे पेशेवरों के शुल्क पर बातचीत करने में कोई समय बर्बाद न हो तथा इससे यह सुनिश्चित होता है कि दिवाला प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से संचालित हो।

 

First Published - September 14, 2022 | 10:21 PM IST

संबंधित पोस्ट