facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

आईसीएक्स को एक मौका मिलना चाहिए : सैट

Last Updated- December 11, 2022 | 6:12 PM IST

प्रतिभूति अपील पंचाट (सैट) ने इंडियन कमोडिटी एक्सचेंज की स्थायी मान्यता वापस लेने के बाजार नियामक सेबी के आदेश को रद्द‍ कर दिया। पंचाट ने कहा कि एक्सचेंज को सुधार का एक मौका दिया जाना चाहिए।
सैट ने उस निष्कर्ष के लिए सेबी की खिंचाई की है कि आला अधिकारियों मसलन प्रबंध निदेशक, सीईओ और पब्लिक इंटरेस्ट डायरेक्टर्स (पीआईडी) ने पद छोड़ दिया, लिहाजा एक्सचेंज बंद हो जाएगा।
सैट ने अपने आदेश में कहा, एमडी, सीईओ और पीआईडी के पद छोड़ने का मतलब यह नहीं है कि एक्सचेंज खुद को बहाल नहीं कर सकता। जहाज में हो सकता है पानी रिस रहा हो लेकिन इस छेद को बंद किया जा सकता है और जहाज को आगे बढ़ाया जा सकता है।
सैट ने कहा, चूहे ने जहाज को नुकसान पहुंचाया और उ‍समें पानी रिसने लगा। एमडी, सीईओ और पीआईडी ने अपने-अपने हित को देखते हुए कंपनी छोड़ दी, लेकिन यह कंपनी व उसके शेयरधारकों  को अपनी कंपनी बहाल करने की कोशिश से नहीं रोक सकता।
आईसीएक्स के शेयरधारकों में सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन, एमएमटीसी, इंडियन पोटाश और बजाज होल्डिंग ऐंड इन्वेस्टमेंट शामिल हैं।
सैट ने कहा कि आईसीएक्स का लाइसेंस रद्द‍ करने का सेबी का तरीका सख्त व मनमाना था। पंचाट ने कहा, अपीलकर्ता के अनुरोध पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाना चाङिए था और एक पंक्ति के आब्जर्वेशन से उसे दरकिनार नहीं किया जाना चाहिए कि अपीलकर्ता सिर्फ रियायत चाहता है और अन्य अनिवार्यताओं का अनुपालन नहीं कर रहा है।
मई 2022 में सेबी ने आईसीएक्स की मान्यता वापस लेने से संबंधित आदेश पारित किया, जब एक्सचेंज का न्यूनतम नेटवर्थ 100 करोड़ के मानदंड से कम हो गया।

First Published - June 17, 2022 | 12:34 AM IST

संबंधित पोस्ट