facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

आईडी फ्रेश फूड सौ करोड़पति बनाएगी

Last Updated- December 11, 2022 | 5:42 PM IST

अजीम प्रेमजी के निवेश वाली रेडी-टु-कुक उत्पाद कंपनी आईडी फ्रेश फूड ने कहा है कि उसने 27 कर्मचारियों के कंपनी में योगदान के लिए एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शंस प्लान (ईसॉप) का सातवां दौर शुरू किया है। कंपनी ने कहा ​है कि यह कर्मचारियों को उच्च मूल्य वाले शेयरों की पेशकश के जरिये अगले तीन साल के दौरान 100 करोड़पति तैयार करने संबंधी आईडी की प्रतिबद्धता का हिस्सा है।
मौजूदा दौर के इसॉप्स का मूल्य 46 करोड़ रुपये है। साल 2016 से अब तक कंपनी अपने कर्मचारियों को करीब 300 करोड़ रुपये मूल्य के ईसॉप्स आवंटित किए हैं। कंपनी अब अमेरिका और ब्रिटेन के बाजारों में विस्तार की तैयारी कर रही है।
आईडी फ्रेश फूड के सह-संस्थापक  पीसी मुस्तफा ने कहा, ‘आज हम अपनी वै​श्विक मौजूदगी बढ़ा रहे हैं और ऐसे में हम लंबे समय से सेवारत उन कर्मचारियों का आभारी हैं जो हर परि​स्थिति में हमारे साथ खड़े रहे।’ उन्होंने कहा, ‘कठिन दौर में हमारे कर्मचारियों के वेतन भुगतान में छह महीने तक देरी हो जाती थी लेकिन हमारी प्रतिबद्ध टीम उन दिनों लगातार हमारे साथ खड़ी थी।’
कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 2,000 से अ​धिक है। उसके 80 फीसदी से अ​धिक कर्मचारी ग्रामीण भारत से हैं।
मुस्तफा ने कहा, ‘हम कर्मचारियों को 10 रुपये प्रति शेयर भाव पर उच्च मूल्य वाले शेयरों की पेशकश के जरिये अगले तीन साल के दौरान कम से कम 100 करोड़पति तैयार करना चाहते हैं।’
कंपनी ने कहा कि अब तक 54 फीसदी ईसॉप्स कनिष्ठ प्रबंधन कर्मियों को आवंटित किए गए हैं। मौजूदा दौर में ईसॉप्स हासिल करने वाले दो कर्मचारी कंपनी के वाहक एवं मददगार की भूमिका में होंगे।
जनवरी 2022 में आईडी फ्रेश फूड ने डी-श्रृंखला के वितपोषण दौर के तहत मौजूदा एवं नए निवेशकों से 507 करोड़ रुपये जुटाए थे। कंपनी अब उत्पाद नवाचार, नए बाजारों में विस्तार और बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अतिरिक्त क्षमता निर्माण पर ध्यान केंद्रित करेगी।

First Published - July 8, 2022 | 12:32 AM IST

संबंधित पोस्ट