facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

एजीज फेडरल में हिस्सा बेचेगा आईडीबीआई बैंक

Last Updated- December 11, 2022 | 6:50 PM IST

आईडीबीआई बैंक ने एजीज इंश्योरेंस इंटरनैशनल के साथ शेयर खरीद समझौता किया है। इस समझौते के तहत बैंक निजी क्षेत्र की बीमा कंपनी एजीज फेडरल लाइफ इंश्योरेंस में अपनी शेष 25 प्रतिशत हिस्सेदारी करीब 580 करोड़ रुपये में बेचने की योजना बना रहा है। इसके साथ ही, बीमा क्षेत्र में सरकार द्वारा विदेशी प्रत्यक्ष निवेश बढ़ाए जाने के बाद, एजीज अपने भारतीय बीमा संयुक्त उपक्रम में हिस्सेदारी बढ़ाकर 74 प्रतिशत करने वाली कुछ विदेशी बीमा कंपनियों में से एक बन जाएगी।
आईडीबीआई बैंक ने एक्सचेंजों को भेजी जानकारी में कहा है, ’29 मार्च, 2022 को बैंक द्वारा किए गए खुलासे के अनुरूप, हम आपको सूचित करते हैं कि आईडीबीआई बैंक लिमिटेड ने एजीज फेडरल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में 20,00,000 इक्विटी शेयरों की अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचने के लिए 19 मई, 2022 को एजीज इंश्योरेंस इंटरनैशनल एनवी (खरीदार) के साथ शेयर खरीद समझौता किया है। इस सौदे को नियामकीय मंजूरियों के तहत पूरा किया जाएगा।’
नियामकीय मंजूरियों और शेयर खरीद समझौते में निर्धारित शर्तों को पूरा किए जाने के बाद यह सौदा वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में पूरा हो जाने की संभावना है।
यूरोपीय बीमा कंपनी एजीज ने शुरू में भारतीय बीमा कंपनी में अपनी हिस्सेदारी दिसंबर 2020 के 26 प्रतिशत से बढ़ाकर 49 प्रतिशत की थी। फेडरल बैंक की हिस्सेदारी 26 प्रतिशत पर बनी रहेगी। इसके बाद, बीमा कंपनी का नाम आईडीबीआई फेडरल लाइफ इंश्योरेंस से बदलकर एजीज फेडरल लाइफ इंश्योरेंस कर दिया जाएगा।
मौजूदा समय में निजी क्षेत्र की बीमा कंपनी में एजीज इंश्योरेंस इंटरनैशनल की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी, एजीज फेडरल लाइफ इंश्योरेंस, और फेडरल बैंक की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी है। बीमा कंपनियों में आईडीबीआई बैंक की 25 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के बाद, एजीज इंश्योरेंस इंटरनैशनल की शेयरधारिता कंपनी 74 प्रतिशत पर पहुंच जाएगी।
इस महीने के शुरू में इतालवी बीमा कंपनी जेनेराली ने फ्यूचर जेनेराली इंडिया इंश्योरेंस में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी का अपना अधिग्रहण पूरा किया, जिसके साथ ही बीमा कंपनी में उसकी शेयरधारिता बढ़कर 74 प्रतिशत हो गई।
एजीज फेडरल ने वित्त वर्ष 2022 में 94 करोड़ रुपये का शुद्घ लाभ कमाया, जबकि वित्त वर्ष 2021 में यह आंकड़ा 119 करोड़ रुपये था।

First Published - May 21, 2022 | 12:45 AM IST

संबंधित पोस्ट