facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

आइडिया मुंबई में लगाएगी 647 करोड़ रुपये

Last Updated- December 07, 2022 | 9:43 AM IST

आदित्य बिड़ला समूह की दूरसंचार कंपनी आइडिया सेल्युलर मुंबई सर्किल में ऑपरेशंस शुरू करने के लिए 647 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बना रही है।


कंपनी आने वाले दो महीनों में मुंबई में दूरसंचार सेवाएं देना शुरू करेगी। कंपनी की मुंबई और बिहार की योजनाएं स्पेक्ट्रम का आवंटन नहीं होने के कारण देर से शुरू हुई हैं। दरअसल इन दोनों ही राज्यों के लिए कंपनी को मार्च में ही स्पेक्ट्रम आवंटन किया गया है।

मंजूरी बाकी

आइडिया ने मुंबई सर्किल में अभी  83 करोड़ रुपये ही खर्च किए हैं। दरअसल कंपनी बाकी की रकम (564 करोड़) निवेश करने के लिए शेयरधारकों की स्वीकृति का इंतजार कर रही है। इसके लिए 30 जुलाई को कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक भी होने वाली है।

मुंबई पर निशाना

आइडिया मुंबई सर्किल में भी सेवाएं देने की योजना बना रही है। पिछले कुछ समय से मुंबई दूरसंचार कंपनियों की पसंदीदा जगह बनती जा रही है। स्पाइस और एयरसेल के अलावा लगभग सभी दूरसंचार कंपनियां यहां मौजूद हैं। कंपनी जल्द ही बिहार सर्किल में भी सेवा शुरू करेगी। इसके अलावा कंपनी नए सर्किल में अपनी सेवाओं का विस्तार करने के लिए भी लगभग 159 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बना रही है।

मार्च तक कंपनी लगभग 812 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बना चुकी है। आइडिया लगभग 81 करोड़ रुपये एंट्री फीस और लंबी दूरी की दूरसंचार सेवाओं के लिए खर्च करने वाली है। कंपनी ने ईजीएम के मुताबिक 62 करोड़ रुपये आईपीओ और 302 करोड रुपये कारोबारी कामों पर खर्च किये थे।

लाइसेंस और भी

पिछले साल फरवरी में जारी किए गए आईपीओ से कंपनी को लगभग 2,200 करोड रुपये की कमाई हुई थी। आइडिया के पास 13 सर्किलों में दूरसंचार सेवाएं देने का लाइसेंस है। इसमें मुंबई , दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तरांचल, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्य भी शामिल हैं। हाल ही में कंपनी ने स्पाइस कम्युनिकेशंस में बी के मोदी के 40.8 फीसदी शेयर लगभग 2,700 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। इस डील में स्पाइस की कुल कीमत 6,800 करोड़ रुपये आंकी गई थी। 

अब आया विस्तार का आइडिया

मुंबई में सेवा शुरू करने के बाद कंपनी करेगी बिहार का रुख
कंपनी के पास देश भर में 13 सर्किलों में सेवा देने का लाइसेंस है
लगभग सभी दूरसंचार कंपनियां दे रही हैं मुंबई सर्किल में सेवाएं
कंपनी को निवेश करने के लिए है शेयरधारकों की मंजूरी का इंतजार
आईपीओ से हुई थी 2,200 करोड़ रुपये की कमाई

First Published - July 8, 2008 | 12:40 AM IST

संबंधित पोस्ट