facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

आइडिया करेगी मुंबई में 800 करोड़ रुपये निवेश

Last Updated- December 07, 2022 | 6:02 PM IST

आदित्य बिड़ला गु्रप की दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी आइडिया सेल्युलर ने मुंबई के सर्किल में भी दूरसंचार सेवाएं शुरू कर दी हैं।


इसी के साथ देश के सबसे ज्यादा फायदे वाले दूरसंचार सर्किल में आइडिया ने भी कदम रख दिया है। जीएसएम सेवा प्रदाता कंपनी इस वित्त वर्ष में अपने परिचालनों के लिए लगभग 800 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बना रही है।

आइडिया सेल्युलर के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा, ‘मुंबई देश की व्यावसायिक राजधानी है, यहां वैश्विक स्तर की लगभग सभी दूरसंचार कंपनियां मौजूद हैं। मुंबई में आने के साथ ही हमने देश की अग्रणी कंपनी बनने की तरफ एक और कदम बढ़ा दिया है।’

कंपनी मुंबई के सर्किल में ही 800 करोड़ रुपये निवेश करेगी। इसमें से लगभग 600 करोड़ रुपये से लाइसेंस फीस का भुगतान किया जाएगा। इसके बाद बाकी रकम 200 करोड़ रुपये का इस्तेमाल नेटवर्क और बुनियादी सेवाओं को विकसित करने के लिए किया जाएगा। मुंबई के सर्किल में आने के साथ ही कंपनी की पहुंच अब देश में तकरीबन 70 फीसदी मोबाइल उपभोक्ताओं तक हो जाएगी।

हाल में ही आइडिया ने जीएसएम सेवा प्रदान करने वाली दिग्गज कंपनी स्पाइस कम्युनिकेशंस का अधिग्रहण किया है। स्पाइस की पंजाब और कर्नाटक सर्किल में अच्छी खासी मौजूदगी है। इन दोनों सर्किलों में सेवा शुरू करने के बाद आइडिया की पहुंच 90 फीसदी लोगों तक हो जाएगी।

आइडिया सेल्युलर के प्रबंध निदेशक संजीव आगा ने बताया कि कंपनी की योजना मुंबई में लगभग 20 फीसदी नए ग्राहक बनाने की है। मुंबई में हर महीने तकरीबन 3.5 लाख नए सब्सक्राइबर जुड़ जाते हैं। कंपनी ने देश भर में 3जी सेवाओं के लिए पहले ही नेटवर्क तैयार कर लिया है।

कंपनी जल्द ही वैल्यू एडेड सर्विसेज के साथ इन सेवाओं को शुरू भी करने वाली है। इसके तहत कंपनी की एएमआर-एफआर तकनीकी  सेवा से धीमी से धीमी आवाज भी बिल्कुल साफ सुनाई देती है। इसके अलावा कंपनी ने 60  और ‘माई आइडिया’ केंद्र भी खोले हैं।

वैल्यू एडेड सर्विसेज के तहत कंपनी एक ही सिम पर प्री-पेड और पोस्ट-पेड सेवाएं, कॉमन यूजर ग्रुप (सीयूजी) नाइट पैक वाउचर्स और कुछ वाउचर्स पर पूरा टाक टाइम भी देती है। इसके अलावा कंपनी 2,850 प्रति महीने पर डैटा कार्ड भी मुहैया करा रही है। कंपनी ने मुंबई सर्किल के लिए लगभग 1,000 बीटीएस स्टेशन स्थापित किए हैं। फिलहाल कंपनी मुंबई 15 लाख लोगों को सेवा प्रदान करने की क्षमता रखती है।

First Published - August 21, 2008 | 12:10 AM IST

संबंधित पोस्ट