facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

भारत-जापान मिलकर काम करें तो विनिर्माण में पूरी दुनिया को पीछे छोड़ देंगेः भार्गव

Last Updated- December 11, 2022 | 4:15 PM IST

देश की अग्रणी वाहन विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया के चेयरमैन आर सी भार्गव ने भारत एवं जापान के बीच की साझेदारी को सफल बताते हुए कहा है कि अगर दोनों देश विनिर्माण क्षेत्र में पूरे भरोसे और भागीदारी के साथ काम करते हैं तो वे दुनिया में सबसे अच्छे साबित होंगे। 
भार्गव ने पीटीआई-भाषा के साथ एक बातचीत में कहा कि भारत और जापान के बीच बढ़ती साझेदारी भारतीय विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि के लिए एक बड़ा सकारात्मक कारक होने वाली है। मारुति सुजुकी कंपनी के साथ भारत और जापान ने चार दशक पहले वाहन विनिर्माण में साझेदारी की शुरुआत की थी। भार्गव ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मारुति सुजुकी और कुछ अन्य क्षेत्रों में हमें देखने को मिली भारत-जापान साझेदारी धीरे-धीरे मजबूत हो रही है। अब अधिक संख्या में जापानी कंपनियां भारत में निवेश के लिए दिलचस्पी दिखा रही हैं और वे भारतीय कंपनियों से साझेदारी कर रही हैं।’’ 

उन्होंने कृषि एवं निर्माण उपकरण बनाने वाली कंपनी एस्कार्ट्स कुबोता का जिक्र करते हुए कहा कि अब कुबोता इस इकाई में एक प्रवर्तक बन गई है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि भारत और जापान के बीच इस तरह की साझेदारी भारतीय विनिर्माण की वृद्धि के लिए एक बड़ा सकारात्मक कारक होने वाली है।’’ उन्होंने कहा कि जापानी साझेदारों से उनके कौशल, बेहतरीन कामकाजी शैली और प्रबंधन प्रणाली के बारे में बहुत कुछ सीखा जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वैश्विक हालात कुछ उस दिशा में जा रहे हैं जो भारत के अनुकूल है। इसमें सरकार की तरफ से उठाए गए विभिन्न सुधारात्मक कदमों की भी अहम भूमिका है। 

भार्गव ने कहा, ‘‘जब दुनिया यह देखती है कि भारत भी बदल रहा है और विनिर्माण क्षेत्र में प्रतिस्पर्द्धी बनने से उसे रोकने वाले पहलू भी अब बदल रहे हैं तो वे यह भी देखेंगे कि भारत शायद अब दुनिया का सर्वाधिक प्रतिस्पर्द्धी विनिर्माण स्थल होने वाला है।’’ उन्होंने भारत के पास सक्षम कार्यबल को एक बड़ी ताकत बताते हुए कहा, ‘‘कुछ छोटे देश बहुत अच्छे हो सकते हैं लेकिन उनके पास वह श्रमशक्ति नहीं है जो हमारे पास है। ऐसे में अगर भारत और जापान मिलकर काम करते हैं तो इस गठजोड़ को कोई मात नहीं दे सकता है।’’ 

भारतीय यात्री वाहन बाजार के 43 फीसदी हिस्से पर कब्जा रखने वाली मारुति सुजुकी के प्रमुख ने कहा, ‘‘अगर भारत और जापान पूरी भागीदारी और विश्वास के साथ काम करते हैं तो मुझे नहीं लगता है कि चीन समेत कोई भी दूसरा देश हमसे बेहतर कर सकता है।’’

First Published - August 27, 2022 | 2:29 PM IST

संबंधित पोस्ट