facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

गैस कीमतें बढ़ने से IGL के मार्जिन पर असर, शुद्ध लाभ चार फीसदी बढ़ा

Last Updated- December 11, 2022 | 1:22 PM IST

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में CNG और रसोई गैस की खुदरा बिक्री करने वाली कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में अपने शुद्ध लाभ में चार फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। प्राकृतिक गैस की कीमतें बढ़ने से उसके मार्जिन पर असर देखा गया।
IGL ने एक बयान में कहा कि जुलाई-सितंबर तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 416.15 करोड़ रुपये रहा जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में उसे 400.54 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।
दोगुना बढ़ा राजस्व 

दूसरी तिमाही में IGL का राजस्व करीब दोगुना होकर 3,922.02 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले साल की समान तिमाही में उसने 2,015.99 करोड़ रुपये का राजस्व कमाया था। इस साल फरवरी में यूक्रेन पर रूस के हमला करने के बाद से प्राकृतिक गैस की कीमतें करीब दोगुनी हो चुकी हैं। इसकी वजह से IGL का गैस खरीद पर व्यय 929.97 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,610.03 करोड़ रुपये हो गया।

बीती तिमाही में कंपनी की कुल बिक्री एक साल पहले की तुलना में 12 फीसदी बढ़ गई और इसकी दैनिक बिक्री 80.9 लाख घन मीटर प्रतिदिन पर पहुंच गई। इस दौरान CNG की बिक्री मात्रा में 15 फीसदी की बढ़त देखी गई जबकि पाइप से रसोई गैस (PNG) की बिक्री मात्रा तीन फीसदी बढ़ गई।

First Published - October 23, 2022 | 12:22 PM IST

संबंधित पोस्ट