facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

डीजल का आयात घटेगा

Last Updated- December 07, 2022 | 7:43 PM IST

भारत में अगस्त में अचानक ईंधन की घटती मांग को देखते हुए उम्मीद है कि इंडियन ऑयल कार्पोरेशन (आईओसी) वित्त वर्ष 2008-09 में तय की जा चुकी डीजल की मात्रा को घटा कर कम डीजल ही आयात करेगी।


औद्योगिक ग्राहकों को अपने ऊर्जा संयंत्रों को चलाने के लिए सब्सिडी रहित ईंधन तेल अधिक सस्ता पड़ रहा है, खासतौर पर तेल की कीमतें गिरने के बाद, जिसे देखते हुए कंपनी ने यह कदम उठाया है। कंपनी मार्च 2009 तक लगभग 9 लाख टन डीजल आयात कर सकती है, जो 12 लाख टन की तय मात्रा से कम है।

लेकिन बावजूद इसके वित्त वर्ष 2007-08 में कंपनी की ओर से आयात 6.7 लाख टन से लगभग 34.32 प्रतिशत अधिक होगा। जनवरी-मार्च, 2009 में सात लाख टन डीजल का आयात कर सकती है। आईओसी निदेशक (वित्त) एस वी नरसिम्हन ने कहा, ‘हमें दिसंबर तक डीजल को आयात करने की जरूरत नहीं है, लेकिन हम 5 से 7 लाख टन ईंधन जनवरी से मार्च 2009 तक आयात कर सकते हैं। हमने वित्त वर्ष की शुरुआत से अभी तक 2 लाख टन डीजल का आयात कर लिया है।’

First Published - September 2, 2008 | 11:48 PM IST

संबंधित पोस्ट