facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

मुनाफा बढ़ा, बिक्री पर दबाव

Last Updated- December 11, 2022 | 1:54 PM IST

भारत की दूसरी सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता होंडा मोटरसाइकल ऐंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2022 में 604 प्रतिशत तक बढ़कर 1,000 करोड़ रुपये रहा, भले ही उसकी बिक्री 5 प्रतिशत तक गिरकर 38 लाख वाहन रह गई। उद्योग के सूत्रों का कहना है कि कंपनी वित्त वर्ष 2022 के दौरान मुख्य तौर पर कई बार की गई कीमत वृद्धि की मदद से अपना शुद्ध लाभ बढ़ाने में सक्षम रही थी।
उदाहरण के लिए, होंडा ऐ​क्टिवा 6जी एसटीडी की कीमत वित्त वर्ष 2022 के शुरू में 66,799 रुपये (एक्स-शोरूम) थी, लेकिन कई कीमत वृद्धि के बाद वित्त वर्ष के अंत तक यह बढ़कर 70,599 रुपये हो गई। एचएमएसआई ने इस बारे में बिजनेस स्टैंडर्ड द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब नहीं दिया है।
एक अ​धिकारी ने कहा, ‘कीमत वृद्धि लागत दबाव से निपटने के लिए की गई थी, लेकिन यह स्पष्ट है कि इससे कंपनी के मुनाफे को भी मदद मिली।’ कंपनी का बिक्री कारोबार वित्त वर्ष 2022 में 0.3 प्रतिशत तक घटकर 21,093 करोड़ रुपये रह गया।
एचएमएसआई के निदेशक ने कंपनी पंजीयक (आरओसी) को सौंपी अपनी रिपोर्ट में कहा है, ‘नरमी के संकेत के बावजूद, वित्त वर्ष 2022 में मांग और आपूर्ति से संबं​धित चुनौतियों की वजह से व्यावसायिक रफ्तार लगातार प्रभावित हुई।’ रिपोर्ट में कहा गया है कि जहां वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही पूरे डीलर नेटवर्क के लिए उत्साहजनक थी, वहीं दूसरी तिमाही में हालात सामान्य होने के संकेत दिखे, क्योंकि एचएमएसआई ने नए उत्साह के साथ त्योहारी सीजन में प्रवेश किया। 
रिपोर्ट में कहा गया है, ‘दबाव की भरपाई करने से जुड़ी पिछली चुनौतियों के बीच तीसरी और चौथी तिमाहियों में सुधार के नए संकेत दिखे।’ एचएमएसआई ने वित्त वर्ष 2018 में 1,983 करोड़ रुपये का अपना सर्वा​धिक शुद्ध लाभ और 61 लाख वाहनों की बिक्री का आंकड़ा दर्ज किया था।
वित्त वर्ष 2022 के दौरान, एचएमएसआई ने वि​भिन्न देशों को 332,942 वाहनों का निर्यात किया। इन देशों में मुख्य तौर पर बांग्लादेश, नेपाल, मै​क्सिको, गुआटेमाला, कोलंबिया, जापान, पेरू, संयुक्त अरब अमीरात, अल सल्वाडोर और इटली शामिल हैं। इससे एचएमएसआई को वित्त वर्ष के दौरान विदेशी मुद्रा में 1,644 करोड़ रुपये कमाने में मदद मिली।  कंपनी ने कहा है कि वह क्षेत्रीय स्तर पर अपनी उप​स्थिति का विस्तार बरकरार रखेगी और वह अब गुजरात में 50 लाख से ज्यादा दोपहिया ग्राहकों और कर्नाटक में 40 लाख से ज्यादा ग्राहकों का भरोसा जीत चुकी है। 
एचएमएसआई ने कहा है कि उसने देश के शहरी तथा ग्रामीण ग्राहकों की जरूरतें पूरी करने के लिए अपना नेटवर्क तेजी से बढ़ाएगी और वित्त वर्ष 2022 में 11 नए अ​धिकृत डीलर जोड़ेगी।  इस साल मार्च के अंत तक, भारत में कंपनी के कुल अ​​​धिकृत मुख्य डीलरों की संख्या 1,025 थी। इसके अलावा, कंपनी ने वित्त वर्ष 2022 के दौरान देश में 119 अतिरिक्त सहायक डीलर और 239 अतिरिक्त अ​धिकृत सर्विस सेंटर स्थापित​ किए। 
एचएमएसआई के मुख्य कार्या​धिकारी एवं प्रबंध निदेशक अतसुशी ओगाता ने 15 सितंबर को पत्रकारों से कहा था कि भारत में दोपहिया की कुल स्वामित्व लागत नए उत्सर्जन मानकों, उन्नत ब्रेक प्रणालियों के लिए नए सुरक्षा नियमों और जिंस आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं की वजह से पिछले पांच साल में तेजी से बढ़ी है। 
 

First Published - October 10, 2022 | 9:22 PM IST

संबंधित पोस्ट