facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

सेमीकंडक्टर उत्पादन में सहयोग करें भारत-अमेरिका : अदाणी

Last Updated- December 11, 2022 | 3:50 PM IST

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बुधवार को कहा कि भारत और अमेरिका को तापमान परिवर्तन, सेमीकंडक्टर उत्पादन, रक्षा और साइबर सुरक्षा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर देना चाहिए।  मुंबई में यूएसआईबीसी ग्लोबल लीडर​शिप अवार्ड प्राप्त करने वाले अदाणी ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच भागीदारी सदी की बेहद निर्णायक साझेदारियों में से एक होगी। इस अवसर पर अपने भाषण में अदाणी ने कहा, ‘भारत-अमेरिका संबंध को मजबूत बनाए जाने के लिए पारस्परिक सहयोग बेहद जरूरी है। नई संभावनाओं का आधार तैयार करने के लिए दोनों देशों को मुक्त व्यापार, निष्पक्षता, और एक-दूसरे की अर्थव्यवस्थाओं के समेकन पर जोर देना जरूरी है।’

विकासशील देशों को सहायता देने वाले विकसित देशों के बारे में बात की गई, लेकिन खासकर पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अ​धिक प्रयास किए जाएंगे। अदाणी ने कहा, ‘तापमान परिवर्तन समान रूप से जरूरी है और यह अगले कई दशकों के दौरान बेहद लाभकारी व्यवसायों में से एक हो सकता है। अमेरिकी तापमान विधेयक को कानून बनाए जाने पर हस्ताक्षर के साथ हम दोनों देशों को इस प्रयास से बड़े पैमाने पर लाभा​न्वित होने के लिए  एक व्यवस्था तलाशनी होगी। सरकारों ने अपने प्रयास किए हैं, अब व्यवसायियों को सहयोग के लिए रास्ते तलाशने का कार्य करने की जरूरत है।’ अदाणी समूह ने पर्यावरण-अनुकूल परियोजनाओं में 70 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है।

उन्होंने कहा, ‘इससे हम भारत में तीन बड़ी फैक्टरियों का निर्माण देखेंगे, जिससे दुनिया की बेहद समेकित ग्रीन-एनर्जी वैल्यू चेन में से एक को बढ़ावा मिलेगा। यह पॉलिसिलीकन से सोलर मॉड्यूल, विंड टर्बाइंस के संपूर्ण निर्माण, और हाइड्रोजन इलेक्ट्रोलाइजर के निर्माण की दिशा में बदलाव होगा।  इसके परिणामस्वरूप, हम अतिरिक्त 45 गीगावॉट अक्षय ऊर्जा तैयार करेंगे और अपनी मौजूदा 20 गीगावॉट क्षमता का विस्तार करेंगे। यह सब क्षमता निर्माण वर्ष 2030 से पहले पूरा किया जाएगा। यह वैल्यू चेन पूरी तरह स्वदेसी होगी और हमारे देश की भूराजनीतिक जरूरत के अनुरूप होगी।’ अदाणी ने कहा कि यूक्रेन में युद्ध ने स्वदेसी तौर पर सेमीकंडक्टर निर्माण के लिए भारत की जरूरत को बढ़ाया है।

First Published - September 7, 2022 | 10:12 PM IST

संबंधित पोस्ट