facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

भारत बनेगा कंपनी का आरऐंडडी केंद्र: चंद्रमोहन सेठी

Last Updated- December 07, 2022 | 9:03 PM IST

हेल्थ और पर्सनल केयर श्रेणी में डेटोल, हार्पिक और मॉर्टिन जैसे अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के जरिए रेकिट बेंकिसर आज घर घर में जाना पहचाना नाम बन चुका है।


रेकिट बेंकिसर इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक चंद्रमोहन सेठी से भारतीय बाजार को लेकर कंपनी की योजनाओं के बारे में बातचीत की प्रदीप्ता मुखर्जी ने। मुख्य अंश :

भारत में कारोबार बढ़ाने के लिए कंपनी क्या योजना बना रही है?

फिलहाल भारतीय कारोबार से कंपनी की सालाना कमाई लगभग 1,200 करोड़ रुपये है। हमने इस कारोबार को सालाना  20 फीसदी की दर से बढ़ाने की योजना बनाई है। ग्राहकों की मांग को ध्यान में रखते हुए हम अंतरराष्ट्रीय उत्पाद पोर्टफोलियो में से कुछ उत्पाद भारतीय बाजार में पेश करने के बारे में भी सोच रहे हैं।

नए ब्रांड्स उतारने के अलावा कंपनी के पास अभी मौजूदा उत्पादों का बाजार बढ़ाने की भी काफी संभावनाएं हैं। टॉयलेट क्लीनर जैसे उत्पाद की ही बात करे तो भारत में सिर्फ 21 फीसदी लोग ही इसका इस्तेमाल करते हैं। जबकि बाकी बाजारों में यह आंकड़ा 40 फीसदी है। भारतीय  ग्राहकों को जागरुक कर कारोबार बढ़ाने की काफी संभावनाएं हैं।

कंपनी के अंतरराष्ट्रीय उत्पाद पोर्टफोलियो में से कौन से ब्रांड भारतीय बाजार में उतारने की योजना है?

हमने भारत में ओटीसी ड्रग्स लाँन्च करने के लिए रजिस्ट्रेशन लाइसेंस का आवेदन कर दिया है। इस साल फरवरी में एडम्स रेस्पिरेटरी थेरेपेटिक्स से लगभग 83 अरब रुपये में खरीदी गई ओटीसी ब्रांड ‘म्युसिनेक्स’ को भारत में पेश करने की योजना बना रहे है।

यह काम अगले 18 महीनों के अंदर पूरा हो जाने की उम्मीद है। हम भारत में कुछ और होम केयर और पर्सनल केयर श्रेणी में भी कुछ उत्पाद पेश करेंगे। हम लिक्विड हैंड वॉश, हैंड जेल जैसे उत्पाद लाने की तैयारी क र रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हमारे लगभग 9 ओटीसी उत्पाद हैं, लेकिन भारत में हम मात्र 2 ऐसी दवा ही पेश कर पाए हैं।

आपके शोध एवं विकास (आरऐंडडी) केंद्र कहां कहां हैं?

दुनिया भर में हमारे 12 आरऐंडडी केंद्र हैं। हम भारत और दक्षिणी एशिया, अफ्रीका के साथ साथ पश्चिमी एशिया के बाजारों में अपना कारोबार बढ़ाने के लिए हम भारत को आरऐंडडी केंद्र बनाने की योजना बना रहे हैं। नए उत्पादों पर शोध करने के साथ ही कंपनियां भारतीय बाजार में मौजूद उत्पादों को और बेहतर करने के लिए भी शोध करेंगी।

निर्माण संयंत्रों के विस्तार की भी कोई योजना है?

हम कई नए उत्पाद पेश करने की योजना बना रहे हैं जिनका निर्माण भारत में ही किया जाएगा। इसके लिए हमारे निर्माण संयंत्रों की क्षमता का विस्तार करना जरूरी है। अगले दो साल में  क्षमता बढ़ाकर दोगुनी क रने की भी योजना बना रहे हैं। फिलहाल भारत में हमारी 7 निर्माण इकाइयां हैं ।

रेकिट बेकिंसर ने हाल ही में अपनी कुछ इकाइयां रियल एस्टेट डेवेलपर्स को बेची हैं। इस बारे में आपका क्या कहना है?

हमने कोलकाता में बेहाला और चेटला में निर्माण इकाइयां रियल एस्टेट डेवेलपर्स को बेची हैं। दरअसल शहर का विकास हो रहा है हमने 40 साल पहले यहां इकाइयां लगाई थी। लेकिन अब इन जगहों को कॉमर्शियल और रिहायशी इलाकों में तब्दील करने की योजना बना रही है। इसीलिए यह जरूरी हो गया था कि हम वहां अपनी इकाइयां बेच दे। इस इलाके में प्रदूषण और किसी भी दुघर्टना को रोकने के लिए हम इन निर्माण इकाइयों को शहर के बाहर ले गए हैं।

First Published - September 15, 2008 | 1:11 AM IST

संबंधित पोस्ट