facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हन बने स्टारबक्स के नए CEO

Last Updated- December 11, 2022 | 4:02 PM IST

भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हन को कॉफ़ी चैन स्टारबक्स का नया चीफ एग्जीक्यूटिव  ऑफिसर  CEO  चुना है। नरसिम्हन 1 अक्टूबर से कंपनी के CEO के रुप में कार्यभार संभालेंगे। कंपनी के मौजूदा CEO हावर्ड शूल्त्ज अप्रैल 2023 तक अंतरिम अधिकारी के रुप में काम करेंगे।

55 साल के लक्ष्मण नरसिम्हन ने अभी तक लाएसोल एंड इन्फामिल बेबी, यूके स्थित Reckitt Benckiser Group PLC में बतौर चीफ काम किया है। अब वे अपनी नई पारी स्टारबक्स के साथ शुरू करने के लिए तैयार हैं। 
 
लक्ष्मण नरसिम्हन ने भारत की पुणे यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। उसके बाद पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी के लाउडर इंस्टीट्यूट से जर्मन और इंटरनेशनल स्टडीज से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने सितंबर 2019 में Reckitt ज्वाइन किया था। इसके अलावा उन्होंने पेप्सिको में ग्लोबल चीफ कमर्शियल ऑफिसर के तौर पर भी काम किया है।
 
स्टारबक्स के मौजूदा CEO शुल्त्स ने नरसिम्हन का स्वागत करते हुए अपने कर्मचारियों को एक पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने कहा, ‘ नरसिम्हन एक रणनीतिक और परिवर्तनकारी लीडर हैं, जिनके पास शक्तिशाली कंस्यूमर ब्रांड बनाने का अच्छा अनुभव है।’
 
स्टारबक्स  बोर्ड की अध्यक्ष मेलोडी हॉब्स ने कहा कि कंपनी के CEO के तौर पर उन्हें एक असाधारण व्यक्ति मिला है जिससे कंपनी को उल्लेखनीय काम करने की उम्मीद है।
 
बता दें, कंपनी दुनियाभर में विस्तार करने के लिए 2030 तक 20 हजार कैफे खोलने की योजना पर काम कर रही है। 

First Published - September 2, 2022 | 12:21 PM IST

संबंधित पोस्ट