facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Indigo के को-प्रमोटर राकेश गंगवाल और उनकी पत्नी ने बेची 2.74% हिस्सेदारी

Last Updated- December 11, 2022 | 3:47 PM IST

इंडिगो एयरलाइन्स यानी  इंटरग्लोब एविएशन के को-प्रमोटर राकेश गंगवाल और उनकी पत्नी ने अपनी 2.74 फीसदी की हिस्सेदारी को बेच दिया है। राकेश गंगवाल और पत्नी ने 2005 करोड़ रुपए में ये हिस्सेदारी बेची है।  गुरुवार को ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिए ये हिस्सेदारी बेची गई। 
 
बता दें कि फरवरी 2022 में ही गंगवाल ने कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के पद से इस्तीफा देते हुए इस बात का एलान किया था कि वो अगले 5 सालों में अपनी हिस्सेदारी बेच देंगे। राकेश गंगवाल ने राहुल भाटिया के साथ मिलकर कम लागत वाली एयरलाइन इंडिगो (Indigo Airline) की शुरुआत की थी। 
 
पीटीआई की खबर के मुताबिक, राकेश गंगवाल और पत्नी ने अपनी हिस्सेदारी बेचने की जानकारी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के साथ शेयर की है। एनएसई के डाटा के मुताबिक, राकेश गंगवाल और उनकी पत्नी शोभा गंगवाल ने कुल 1.05 करोड़ शेयर बेचे हैं, जो कि कंपनी का 2.74 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है।
 
जून तिमाही के मुताबिक, गंगवाल और उनका परिवार कंपनी में 36.61 फीसदी स्टेकहोल्डर था। जिसमें राकेश गंगवाल का स्टेक 14.6 फीसदी और शोभा गंगवाल का स्टेक 8.39 फीसदी था। इसके अलावा बाकी की हिस्सेदारी चिंकेरपूर फैमिली ट्रस्ट के पास थी.

 

First Published - September 9, 2022 | 9:53 AM IST

संबंधित पोस्ट