facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

इंडिगो का विमान तकनीकी खामी के बाद कराची उतरा

Last Updated- December 11, 2022 | 5:31 PM IST

शारजाह से हैदराबाद आ रहे इंडिगो के विमान के एक इंजन में खराबी का पता चलने के बाद रविवार को एहतियात के तौर पर इसे कराची हवाईअड्डे पर उतारा गया। विमानन नियामक डीजीसीए के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इससे पहले, इंडिगो की दिल्ली-वडोदरा उड़ान का मार्ग 14 जुलाई को एहतियात के तौर पर जयपुर की ओर परिवर्तित किया गया था क्योंकि विमान के एक इंजन में कंपन देखा गया था।
अधिकारियों ने बताया कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) दोनों घटनाओं की जांच कर रहा है। इंडिगो ने रविवार की घटना के बारे में एक बयान में कहा कि शारजाह से हैदराबाद आ रही उसकी उड़ान 6ई-1406 का मार्ग कराची की ओर मोड़ दिया गया। इसने कहा, ‘पायलट को तकनीकी खामी का पता चला। आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन किया गया और एहतियात के तौर पर विमान का मार्ग कराची की ओर मोड़ा गया। यात्रियों को हैदराबाद लाने के लिए कराची में एक अतिरिक्त विमान भेजा जा रहा है।’
इंडिगो की प्रतिस्पर्धी एअरलाइन स्पाइसजेट अभी डीजीसीए की जांच के दायरे में है। डीजीसीए ने 19 जून के बाद से तकनीकी खामियों की कम से कम आठ घटनाओं के बाद 6 जुलाई को स्पाइसजेट को कारण बताओ नोटिस भेजा था। विमानन नियामक ने 6 जुलाई को कहा था कि स्पाइसजेट सुरक्षित, कुशल और विश्वसनीय हवाई सेवाएं स्थापित करने में विफल रही और नोटिस का जवाब देने के लिए उसे तीन सप्ताह का समय दिया।
पाकिस्तान नागर विमानन प्राधिकरण (पीसीएए) के एक अधिकारी ने इंडिगो की एक उड़ान के कराची हवाई अड्डे पर उतरने की पुष्टि की। उन्होंने कहा, ‘सभी यात्रियों का उचित ध्यान रखा गया है और उन्हें ट्रांजिट लाउंज ले जाने के बाद नाश्ता कराया गया और खाने-पीने की चीजें दी गईं।’ पीसीएए के अधिकारी ने कहा कि इंडिगो के विमान के इंजन नंबर दो में ‘इंजीनियरिंग क्रू’ ने गड़बड़ी पाई। उन्होंने कहा, ‘विमान को उड़ान के लिए मंजूरी नहीं दी गई, इसलिए एअरलाइन ने एक वैकल्पिक विमान भेजा है।’

कॉकपिट में जिंदा पक्षी मिला
बहरीन से कोच्चि जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान के कॉकपिट में 15 जुलाई को एक जिंदा पक्षी पाया गया था। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विमान जब 37 हजार फुट की ऊंचाई पर था, तब सह-पायलट की तरफ मौजूद गल्व कंपार्टमेंट (सीट के सामने सामान रखने के लिए दी गई दराज) में एक जिंदा पक्षी पाया गया। अधिकारियों के मुताबिक, विमान कोच्चि में सुरक्षित रूप से उतरने में सफल रहा। उन्होंने बताया कि डीजीसीए घटना की जांच कर रहा है।
मस्कट गया विमान
एअर इंडिया एक्सप्रेस की कालीकट-दुबई उड़ान की केबिन में शनिवार रात कुछ जलने की गंध आने के बाद विमान को मस्कट ले जाया गया। विमानन नियामक डीजीसीए ने जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जलने की गंध विमान के अग्रिम हिस्से में एक ‘वेंट’ से आ रही थी, इसलिए पायलट ने उड़ान का मार्ग बदल दिया और वे उसे मस्कट ले गये तथा वहां सुरक्षित रूप से विमान को उतारा। एअर इंडिया एक्सप्रेस ने दोनों घटनाओं के संबंध में प्रतिक्रिया देने के अनुरोध का फिलहाल कोई जवाब नहीं दिया है।

First Published - July 18, 2022 | 1:03 AM IST

संबंधित पोस्ट