facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

इंडिगो ने वेतन बढ़ाया, एचआर नीति बदली

Last Updated- December 11, 2022 | 5:42 PM IST

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने पायलट और चालक दल के अन्य सदस्यों का वेतन 8 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है और अपनी एचआर नीति में भी कई बदलाव किए हैं। कंपनी ने व्यस्त त्योहारी सीजन की तैयारी को ध्यान में रखते हुए ये बदलाव किए हैं, जिसमें उसने अपनी क्षमता पूर्ववर्ती वर्ष के मुकाबले कम से कम 60 प्रतिशत तक बढ़ाने की योजना बनाई है।
चालक दल के सदस्यों द्वारा अचानक छुट्टी पर चले जाने की वजह से पिछले सप्ताह इंडिगो की कई उड़ानों में विलंब हुआ था। इसके बाद ये बदलाव किए गए हैं। जुलाई के लिए एयरलाइन ने रोजाना औसत 1,550 उड़ानों का बजट तैयार किया है और उसने करीब 13 घंटे के लिए अपने विमान इस्तेमाल करने की योजना बनाई है।
चालक दल के सदस्यों का वेतन भारत की इस सबसे बड़ी एयरलाइन के लिए चुनौतीपूर्ण मुद्दा बन गया है, क्योंकि वे अभी संतुष्ट नहीं है, जिसकी वजह यह है कि कोविड-19 महामारी से पहले जैसा वेतन उन्हें अभी भी नहीं दिया जा रहा है।
वेतन वृद्धि के बावजूद, चालक दल के सदस्य असंतुष्ट बने हुए हैं, क्योंकि पहले के मुकाबले इंडिगो द्वारा अब ज्यादा उड़ानों का परिचालन किया जा रहा है।

First Published - July 8, 2022 | 12:32 AM IST

संबंधित पोस्ट