facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

इंडसइंड बैंक का एकल शुद्ध लाभ 57 फीसदी उछला

Last Updated- December 11, 2022 | 1:31 PM IST

इंडसइंड बैंक का एकल शुद्ध‍ लाभ मौजूदा वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 57 फीसदी की उछाल के साथ 1,805.22 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कर्ज वितरण में बढ़ोतरी और शुद्ध‍ ब्याज आय में इजाफे से मुनाफे को सहारा मिला। क्रमिक आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ 11 फीसदी बढ़ा, जो जून तिमाही में 1,631.02 करोड़ रुपये रहा था। बैंक का शुद्ध‍ लाभ ब्लूमबर्ग के विश्लेषकों के अनुमान के मुकाबले थोड़ा ज्यादा रहा।
 इस अवधि में बैंक की शुद्ध‍ ब्याज आय सालाना आधार पर 18 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 4,302 करोड़ रुपये रहा जबकि तिमाही आधार पर उसमें 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। बैंक का शुद्ध‍ ब्याज मार्जिन 4.24 फीसदी रहा, जो सालाना आधार पर 17 आधार अंक ज्यादा व तिमाही आधार पर 3 आधार अंक ज्यादा है।
बैंक के सीईओ सुमंत कठपालिया ने कहा, हम तीन साल की समयसीमा के हिसाब से काम कर रहे हैं और हमने हमेशा से कहा है कि क्रेडिट की रफ्तार 16 से 18 फीसदी सालाना चक्रवृद्धि‍ के हिसाब से रहेगी। हम इस साल 18 से 20 फीसदी सीएजीआर के हिसाब से बढ़ोतरी होगी।

First Published - October 19, 2022 | 10:05 PM IST

संबंधित पोस्ट