facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Semiconductor Manufacturing: धोलेरा फैब प्लांट से दिसंबर 2026 में मिलेगी पहली चिप

Advertisement

इसमें कुल 1.26 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

Last Updated- March 13, 2024 | 11:14 PM IST
semiconductor Chip

भारत में निर्मित पहली चिप की शुरुआत साल 2026 के अंत में धोलेरा स्थित टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट से होगी। केंद्रीय रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और सीजी पावर के चिप संयत्र के शिलान्यास समारोह में यह जानकारी दी।

समारोह के दौरान वैष्णव ने कहा कि धोलेरा प्लांट से पहली चिप दिसंबर, 2026 में आएगी और माइक्रोन प्लांट से चिप दिसंबर, 2024 तक आएगी। भारत साल 2029 तक दुनिया के शीर्ष पांच चिप निर्माण केंद्रों में से एक होगा। इन प्लांटों में से दो टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के और तीसरा प्लांट सीजी पावर का है।

इसमें कुल 1.26 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इन तीन प्लांटों में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का देश का पहला हाई-टेक चिप विनिर्माण प्लांट शामिल है, जिसे कंपनी धोलेरा के विशेष औद्योगिक क्षेत्र में ताइवान की पावरचिप सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कॉर्प के साथ साझेदारी में स्थापित कर रही है।

इस प्लांट की क्षमता 50,000 वेफर्स प्रतिमाह होगी और इसमें 91,000 करोड़ रुपये का निवेश शामिल होगा। केंद्र इसमें समान आधार पर पूंजीगत व्यय का 50 प्रतिशत योगदान करेगा। उन्नत प्रौद्योगिकी द्वारा संचालित ये चिप कई क्षेत्रों की जरूरतों को पूरा करेंगी, जैसे इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी), दूरसंचार, रक्षा, वाहन, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, डिस्प्ले और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स।

प्रधानमंत्री ने असम के जगीरोड में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की एक और नई असेंबली और परीक्षण सुविधा की भी आधारशिला रखी। टाटा के असम प्लांट का निर्माण 27,000 करोड़ रुपये के निवेश से होगा और इससे क्षेत्र में 27,000 से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसरों का सृजन होगा। यह पूर्वोत्तर में भारत की पहली सेमीकंडक्टर इकाई होगी।

टाटा सेमीकंडक्टर असेंबली ऐंड टेस्ट (टीएसएटी) प्रतिदिन 4.8 चिप की क्षमता के साथ फ्लिप चिप और आईएसआईपी (पैकेज में एकीकृत प्रणाली) प्रौद्योगिकियों सहित स्वदेशी उन्नत सेमीकंडक्टर पैकेजिंग प्रौद्योगिकियों का विकास करेगी। इनके लिए लक्षित खंड वाहन, इलेक्ट्रिक वाहन, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, दूरसंचार और मोबाइल फोन और अन्य होंगे।

Advertisement
First Published - March 13, 2024 | 11:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement