facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

AI से नौकरी जाएगी या आएगी, क्या जॉब मार्केट में आएगा संतुलन? सर्वे में सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

Advertisement

नौकरी डॉट कॉम के सर्वेक्षण से पता चला है कि नौकरी चाहने वाले और भर्ती करने वाले एआई के प्रति उत्साहित

Last Updated- July 18, 2025 | 10:24 AM IST
Artificial intelligence
Representative Image

आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) के कारण नौकरी गंवाने की चिंता करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। देश के सबसे बड़े रोजगार पोर्टल नौकरी डॉट कॉम की गुरुवार को जारी एक सर्वेक्षण रिपोर्ट से पता चलता है कि नौकरी खोजने वाले हर आयु वर्ग के हर तीन में से एक (33 फीसदी) शख्स को ही एआई के कारण नौकरी खोने का भय है, जबकि अधिकतर लोग इससे इत्तेफाक नहीं रखते हैं।

पहली बार नौकरी की तलाश कर रहे हर तीन में एक का मानना है कि आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के कारण अधिक नौकरियां पैदा होंगी। इसके विपरीत, अनुभवी पेशेवरों को लगता है कि एआई के आने से नौकरी बाजार में संतुलन आएगा यानी जितनी नई नौकरियां पैदा होंगी शायद उतनी ही चली भी जाएंगी। यह सर्वेक्षण आठ शहरों के 20 से अधिक उद्योगों में 60,000 से अधिक नौकरी चाहने वाले लोगों से मिली प्रतिक्रियाओं पर आधारित है। इसके अलावा सर्वेक्षण में नौकरी प्लेटफॉर्म पर हजारों नौकरी पोस्टिंग से भर्ती करने वालों की राय और आंकड़े भी शामिल किए गए हैं।

भारत का नजरिया ज्यादा आशावादी

खास बात है कि आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के प्रति भारत का नजरिया अमेरिका के विपरीत अधिक आशावादी है। अमेरिका में गैलप के शोध से पता चलता है कि वहां के करीब 75 फीसदी पेशेवरों को लगता है कि आर्टिफिशल इंटेलिजेंस से अगले दशक में नौकरी के अवसर कम हो जाएंगे। भारत भले ही आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के प्रति आशावादी है मगर इसमें कुछ चिंताएं भी हैं।

15 लाख से अधिक वेतन वाले करीब 40 फीसदी वरिष्ठ अधिकारियों को लगता है कि आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के कारण रचनात्मकता में कमी आई है। यह स्थिति विज्ञापन ऐंड मार्केटिंग, एनीमेशन ऐंड वीएफएक्स, फिल्म एवं संगीत तथा उभरती प्रौद्योगिकियों जैसे रचनात्मक उद्योग माने जाने वाले क्षेत्रों में अधिक स्पष्ट तौर पर दिखता है। इसके अलावा एक करोड़ रुपये या उससे अधिक के वेतन वाले 38 फीसदी लोगों को साल 2030 तक नौकरी छूटने का डर सताता है।

मशीन लर्निंग में तेजी से बन रहे मौके

नौकरी डॉट कॉम के सर्वेक्षण ने आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के प्रभाव के बारे में कई संशय दूर किए हैं। उदाहरण के लिए, सिर्फ 13 फीसदी नियोक्ताओं को लगता है कि आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के कारण नौकरी जा सकती है। यह एक ऐसा नजरिया है, जो नौकरी पाने वाले लोगों के बीच आम है, खासकर युवा और पहली बार नौकरी करने वाले लोगों के बीच।

मगर नौकरी की भूमिकाओं में लगातार बदलाव आ रहा है। इस साल अप्रैल से जून के बीच मशीन लर्निंग (एमएल) इंजीनियरों के लिए नौकरी के अवसर पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले दोगुना बढ़ गए। सर्च इंजीनियरों के लिए नौकरी में 62 फीसदी इजाफा हुआ है, जबकि डेटा साइंटिस्ट की भूमिकाओं के लिए 30 फीसदी और साइबर सुरक्षा के जानकार की भूमिका के लिए 28 फीसदी नौकरियां बढ़ी हैं। दूसरी ओर, मोबाइल ऐप डेवलपमेंट, सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन, फ्रंट एंड डेवलपमेंट और व्हाइट बॉक्स टेस्टिंग जैसी भूमिकाओं में नौकरी के अवसर में तेज गिरावट दर्ज की गई है।

माना जा रहा है कि आर्टिफिशल इंटेलिजेंस/मशीन लर्निंग में नौकरी की वृद्धि महज प्रचार भर है और आंकड़ों से इसका पता नहीं चलता है। नौकरी डॉट कॉम ने इस साल अप्रैल से जून के बीच आर्टिफिशल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग से जुड़ी 35,000 नौकरियों को सूचीबद्ध किया, जो एक साल पहले के मुकाबले 38 फीसदी अधिक है। वहीं, गैर आर्टिफिशल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग से जुड़ी नौकरियों में सिर्फ 8 फीसदी का इजाफा हुआ है। इनमें से 1,500 आर्टिफिशल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग से जुड़ी भूमिकाएं इंदौर, कोयंबत्तूर और कोच्चि जैसे मझोले शहरों से आई हैं।

Advertisement
First Published - July 18, 2025 | 6:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement