facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

इन्फोसिस के कर्मचारियों की नौकरी छोड़ने की दर में आगे कमी आएगी : सलिल पारेख

Last Updated- December 11, 2022 | 4:42 PM IST

सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी इन्फोसिस ने आने वाली तिमाहियों में कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने की दर में कमी आने की उम्मीद जताई है। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सलिल पारेख ने पीटीआई-भाषा से साक्षात्कार में कहा कि कर्मचारियों के साथ संपर्क, प्रशिक्षण और वेतनवृद्धि के कंपनी के प्रयासों के नतीजों सामने आने लगे हैं।आगामी तिमाहियों में कर्मचारियों के कंपनी से बाहर जाने की दर में कमी आएगी। कर्मचारियों के कंपनी छोड़ने की दर में वृद्धि और नियुक्ति की लागत बढ़ने के बीच इन्फोसिस के शीर्ष अधिकारी ने यह बात कही है।
पारेख ने कहा कि इन्फोसिस के लिए तिमाही आधार पर कर्मचारियों के कंपनी छोड़ने की दर में सुधार का संकेत दिखना शुरू हो है। सीईओ ने कहा कि कंपनी को लगता है कि हर तिमाही के गुजरने के साथ स्थिति अधिक से अधिक नियंत्रण में आ रही है। इन्फोसिस के कर्मचारियों के कंपनी छोड़ने की दर जून 2022 की तिमाही में बढ़कर 28.4 फीसदी हो गई, जो इससे पिछली तिमाही में 27.7 फीसदी थी। कंपनी ने कहा कि बीते तिमाही में रिकॉर्ड 21,000 लोगों को नियुक्त किया गया है। वहीं पारेख ने कहा कि कंपनी के लिए कर्मचारियों के कंपनी छोड़ने की दर तिमाही आधार पर घटने के साथ सही दिशा में बढ़ने लगी है। उन्होंने कहा, ‘‘इस दर में धीरे-धीरे कमी आ रही है। हमें लगता है कि यह अच्छी स्थिति है। वित्त वर्ष के अंत तक यह अधिक बेहतर होने की उम्मीद है।’’

First Published - August 10, 2022 | 4:43 PM IST

संबंधित पोस्ट