facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

लंदन तक पहुंची इन्फोसिस की तेग

Last Updated- December 07, 2022 | 6:45 PM IST

भारत की प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इन्फोसिस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने ब्रिटेन की प्रमुख सलाहकार कंपनी एक्सॉन ग्रुप को खरीदने की घोषणा की है।


इन्फोसिस की ओर से जारी बयान में बताया गया कि एक्सॉन ग्रुप की ओर से जो नकद खरीदारी का प्रस्ताव रखा गया था, उससे कंपनी सहमत है। कंपनी के मुताबिक, यह सौदा करीब 3,300 करोड़ रुपये में होगा। इस सौदे के तहत इन्फोसिस को एक्शन का स्वामित्व इस साल नबंवर तक मिलने की उम्मीद है।

इस सौदे के बारे में इन्फोसिस के सीईओ के. गोपालकृष्णन ने बताया कि इस सौदे से कंपनी को अपनी सेवाएं मुहैया कराने में मदद मिलेगी, वहीं दुनियाभर में कंपनी के कारोबार का और विस्तार होगा। एक्सॉन प्रमुख बहुराष्ट्रीय कंपनियों को सेवाएं मुहैया कराती है और इसके लिए उसने सैप प्लेटफॉर्म का चुनाव किया है।

कंपनी के पास कुल 2000 कर्मचारियों की फौज है। 1994 में स्थापित इस कंपनी के कार्यालय ब्रिटेन समेत उत्तरी अमेरिका, मेलशिया और ऑस्ट्रेलिया में हैं। कंपनी का राजस्व 1,600 करोड़ रुपये है, जबकि उसे 160 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

कंपनी मुख्यत: तकनीक में आ रहे बदलाव पर काम करती है और कंपनियों को रणनीतिक, परिचालन, सूचना प्रबंधन की सुविधाएं मुहैया कराती है। सूत्रों के मुताबिक, वर्तमान में तमाम कंपनियों को इन समस्याएं से रूबरू होना पड़ रहा है। ऐसे में इन्फोसिस का इस क्षेत्र में आने से सूचना प्रौद्योगिकी बाजार में उसकी पैठ और बढ़ेगी।

कब्जे में एक्सॉन

3,300 करोड़ रुपये में सौदा तय
इस साल नबंवर तक सौदा पूरा होने की उम्मीद

First Published - August 26, 2008 | 2:50 AM IST

संबंधित पोस्ट