facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

इंस्टाग्राम पर लगा 31,00 करोड़ रुपए का जुर्माना

Last Updated- December 11, 2022 | 3:54 PM IST

मेटा समूह की कंपनी इंस्टाग्राम पर 31,00 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा है। इंस्टाग्राम एक फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफार्म है। यह जुर्माना इंस्टाग्राम पर आयरिश डेटा प्रोटेक्शन कमीशन ने लगाया है। कंपनी पर जनरल डेटा प्रोटेक्शन रेगुलेशन का उल्लंघन करने के लिए यह जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना इंस्टाग्राम पर बच्चों की गोपनीयता भंग करने पर लगाया गया। जिसमें बच्चों के ईमेल और फोन नंबर की जानकारी भी लीक कर दी गई थी।
मेटा के प्रवक्ता ने कहा ‘यह इंक्वायरी एक पुरानी सेटिंग्स पर आधारित है जिसको हम एक साल पहले ही बदल चुके है। हमने ऐसे कई नए फीचर जारी किए है जिससे यह प्लेटफॉर्म  बच्चों के लिए सुरक्षित रह सके और उनकी निजी जानकारी की गोपनीयता बनी रहे।’

उन्होने आगे कहा  ‘यदि कोई 18 साल से कम उम्र का व्यक्ति इंस्टाग्राम में जुड़ता है तो उसका अकाउंट प्राइवेट रखा जाता है। इसलिए वह क्या शेयर करते है यह केवल उसे जानने वाले ही जान सकते है। कोई भी वयस्क व्यक्ति तब तक बच्चों को कोई मैसेज नहीं भेज सकता है जब तक बच्चे खुद उसे फॉलो ना करते हो। हम डीपीसी के साथ जांच में पूरा सहयोग कर रहे है। हम उनके अंतिम निर्णय की सावधानीपूर्वक समीक्षा भी कर रहे है।एक ईमेल के जरिये डीपीसी ने हमेँ इस पेनल्टी की जानकारी दी।’
मेटा समूह की कंपनी के लिए यह अब तक का  सबसे अधिक जुर्माना है। इसके पहले भी व्हाटसअप पर 225 मिलियन यूरो और फेसबुक पर 17 मिलियन यूरो का जुर्माना लगाया गया था। 

First Published - September 6, 2022 | 6:04 PM IST

संबंधित पोस्ट