facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

वैधानिक दावा नियमों में बदलाव का निर्देश

Last Updated- December 11, 2022 | 6:33 PM IST

नैशनल कंपनी लॉ अपील ट्रिब्यूनल (एनसीएलएटी) ने कंपनी मामलों के मंत्रालय और भारतीय ऋणशोधन अक्षमता एवं दिवालिया बोर्ड (आईबीबीआई) को लेनदारों के दावे से संबंधित दिवालिया कानून में बदलाव करने का निर्देश दिया है। ऋण शोधन अक्षमता एवं दिवालिया संहिता (आईबीसी) में वैधानिक दावों से संबंधित प्रावधानों में कुछ खामियां दिखने पर एनसीएलएटी ने यह निर्देश दिया है।
ट्रिब्यूनल का मानना है कि इस संबंध में सरकार और नियामक को आईबीसी में संशोधन करने पर विचार करना चाहिए ताकि समाधान योजना में वैधानिक दावों को बिना किसी रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल (आरपी) के शामिल किया जा सके। भले ही ऐसे वैधानिक दावों के लिए कोई आवेदन न किया गया हो लेकिन दिवालिया कंपनी के बहीखाते में उसकी झलक मिलती हो।
अपील ट्रिब्यूनल कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) बनाम सुबोध कुमार अग्रवाल मामले की सुनवाई करते हुए यह निर्देश जारी किया। ईपीएफओ ने नैशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) के कोलकाता पीठ के आदेश को चुनौती दी थी जिसके तहत दिवालिया कंपनी एंबिएंट कंप्यूट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड की समाधान योजना को मंजूरी दी गई थी। कंपनी की समाधान योजना में ईपीएफओ को ऐसे पक्ष के तौर पर नहीं नहीं दिखाया गया था जिस पर बकाया हो।
आईबीसी के तहत परिभाषित रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल के दायित्वों पर गौर करते हुए ट्रिब्यूनल ने कहा कि आईबीसी के प्रावधानों और विनियमों में किसी जारी कार्यवाही का संज्ञान लेने पर विचार नहीं किया गया है जिसके तहत कॉरपोरेट देनदार को किसी भी वित्तीय देनदारी के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।
एनसीएलएटी ने पाया कि ईपीएफओ की ओर से जाहिर तौर पर कोई दावा नहीं किया गया था लेकिन वह इससे इनकार नहीं कर सकता है कि आरपी और बोलीदाता को यह पता था कि एम्बिएंट पर उसका 6.16 लाख रुपये का बकाया है। इसके बावजूद समाधान योजना में ईपीएफओ को कोई पक्ष नहीं बनाया गया। उसके बाद ईपीएफओ ने समाधान योजना को चुनौती दी और एम्बिएंट पर 12.17 लाख ररुपये के भविष्य निधि बकाये का दावा किया।

First Published - May 31, 2022 | 12:38 AM IST

संबंधित पोस्ट