facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

बीमा एजेंटों का तय होगा कमीशन!

Last Updated- December 11, 2022 | 4:20 PM IST

बीमा कंपनियों को जल्द ही एजेंटों तथा बिचौलियों को मिलने वाले कमीशन, पारिश्रमिक या पारितोषिक के लिए अपने निदेशक मंडलों से स्वीकृत लिखित नीतियां रखनी पड़ सकती हैं। बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) ने इस बारे में जारी प्रस्ताव के मसौदे में कहा है कि इन नीतियों की हर साल समीक्षा होगी और भागीदार 14 सितंबर तक अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं।

मसौदे के मुताबिक सामान्य बीमा योजनाओं के मामले में किसी वित्त वर्ष में सकल लिखित प्रीमियम (जीडब्ल्यूपी) के 20 फीसदी से अधिक कमीशन, पारिश्रमिक या पारितोषिक नहीं दिया जा सकता। केवल स्वास्थ्य बीमा प्रदान करने वाली कंपनियों की स्वास्थ्य बीमा योजनाओं पर भी यही नियम लागू होगा। जीवन बीमा पॉलिसी के लिए दो विकल्प दिए गए हैं – कमीशन आईआरडीएआई द्वारा निर्धारित सीमा या बीमा कंपनी के बोर्ड द्वारा तय सीमा के मुताबिक दिया जा सकता है।

नियामक ने कहा है कि बोर्ड द्वारा स्वीकृत कमीशन नीति से एजेंटों का प्रदर्शन इस तरह सुधरना चाहिए, जिससे देश में बीमा की पैठ बढ़े, पॉलिसीधारकों के हित की रक्षा हो और यह कंपनी की कारोबारी रणनीति के अनुरूप हो। 

इस मसौदे का मकसद नियमनों का अधिक पालन सुनिश्चित करना और बीमा कंपनियों को उनकी योजनाओं तथा जरूरतों के आधार पर खर्च संभालने की छूट देना है।

First Published - August 24, 2022 | 9:47 PM IST

संबंधित पोस्ट