facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

हिंदुस्तान जिंक का हिस्सा बेचने को निवेश बैंकर छांटे

Last Updated- December 11, 2022 | 4:41 PM IST

केंद्र सरकार ने हिंदुस्तान जिंक में अपनी 29.5 प्रतिशत शेष हिस्सेदारी को किस्तों में बेचने में सरकार की सहायता करने के लिए 6 मर्चेंट बैंकरों को छांटा है। इनमें आईसीआईआई सिक्योरिटीज, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स, एचडीएफसी बैंक, आईआईएफएल सिक्योरिटीज, ऐक्सिस कैपिटल और सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स शामिल हैं।
ये बैंकर 12 अगस्त को अंतरमंत्रालय समूह के समक्ष अपनी प्रस्तुति देंगे। प्रस्तुति के बाद चुने गए मर्चेंट बैंक को अधिसूचित किया जाएगा। चुने गए निवेश बैंक को विनिवेश के तौर तरीकों और वक्त, बाजार सर्वे कराने, संभावित निवेशकों को आकर्षित करने के लिए घरेलू व अंतरराष्ट्रीय रोडशो के आयोजन, नियामकीय मंजूरिया लेने के अलावा अन्य कार्यों में सरकार की मदद करनी होगी। उन्हें उन घरेलू व अंतरराष्ट्रीय निवेशकों की सूची तैयार करनी होगी, जिनसे उन्होंने 7 दिन के भीतर संपर्क किया है। केंद्र सरकार ऑफर फॉर सेल व्यवस्था के माध्यम से किस्तों में अपनी 29.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने को इच्छुक है। बुधवार को बंद भाव के हिसाब से सरकार की हिस्सेदारी 34,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की है।
चुने गए मर्चेंट बैंकर को सरकार के हितों की रक्षा करने के लिए पर्याप्त सरुक्षात्मक कदम भी सुनिश्चित करने होंगे। सरकार व वेदांता समूह के बीच 2002 में हुए शेयरधारिता समझौते के प्रावधानों पर भी ध्यान में रखना होगा, जिसकी वजह से लंबे समय तक मुकदमेबाजी हुई थी।

First Published - August 11, 2022 | 12:26 PM IST

संबंधित पोस्ट