facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

आईएनएक्स लगाएगा विस्तार पर 600 करोड़ रु.

Last Updated- December 07, 2022 | 9:00 PM IST

इंद्राणी मुखर्जी के स्वामित्व वाले आईएनक्स नेटवर्क ने अपनी सहयोगी मनोरंजन कंपनी आईएनएक्स मीडिया में हिस्सेदारी बेच कर तकरीबन 600 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है।


इस रकम का इस्तेमाल कंपनी अपनी विस्तार योजनाओं पर करेगी। इंद्राणी मुखर्जी स्टार समूह के पूर्व मुख्य कार्यकारी पीटर मुखर्जी की पत्नी हैं। आईएनएक्स के तहत हिन्दी मनोरंजन चैनल 9एक्स और हिन्दी संगीत चैनल 9एक्सएम आते हैं।

आईएनएक्स मीडिया की संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी मुखर्जी ने कहा, ‘हम रणनीतिक या वित्तीय भागीदार पर विचार कर सकते हैं। इसके लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों दोनों से बातचीत चल रही है।’ इसके दो प्रमोटरों इंद्राणी और पीटर मुखर्जी की इसमें सामूहिक रूप से 50 फीसदी की भागीदारी है, वहीं बाकी हिस्सेदारी निजी इक्विटी कंपनियों तेमासेक होल्डिंग्स, न्यू सिल्क रूट, न्यू वेरनॉन प्राइवेट इक्विटी फंड, कोटक महिन्द्रा कैपिटल और श्रेयी की है।

यह माना जा रहा है कि सभी शेयरधारक इस कंपनी में समान अनुपात में अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। आईएनएक्स को टेलीविजन की दुनिया में उतरे हुए महज एक साल से भी कम का वक्त हुआ है और अब नेटवर्क 10 नए चैनल के साथ बाजार में अपनी दावेदारी को मजबूतर करने की तैयारी कर रहा है। इन नए चैनलों में मनोरंजन और समाचार चैनल रखें जाएंगे।

मनोरंजन चैनल आईएनएक्स मीडिया के जरिये शुरू किए जाएंगे जबकि समाचार चैनल इसकी सहयोगी कंपनी आईएनएक्स न्यूज की ओर से शुरू किए जाएंगे। मुखर्जी ने बताया कि कंपनी आईएनएक्स मीडिया के जरिये सात मनोरंजन चैनल पेश करेगी। इनमें एक सामान्य हिन्दी मनोरंजन चैनल, दूसरा हिन्दी संगीत चैनल और तीन क्षेत्रीय संगीत चैनल शामिल होंगे।

तीन क्षेत्रीय सामान्य मनोरंजन चैनल बंगाली, मराठी और पंजाबी में होंगे, जबकि संगीत चैनल गुजराती, बंगाली और पंजाबी में प्रसारित किए जाएंगे। आईएनएक्स न्यूज के तहत सहयोगी कंपनी अंग्रेजी न्यूज चैनल न्यूज एक्स चलाती है। सहयोगी कंपनी की योजना दिल्ली और मुंबई में दो मेट्रो न्यूज चैनल पेश करने की है।

First Published - September 13, 2008 | 1:14 AM IST

संबंधित पोस्ट